शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नू  : विभ० व्रज, पंजाबी, राजस्थानी आदि भाषाओं में कर्मकारक की विभक्ति, को।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नूका  : पुं० [?] कज्जल नामक छंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नूत  : वि० नूतन।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नूतन  : वि० [सं० नव+तनप्, नू-आदेश] [भाव० नूतनता, नूतनत्व] १. नया। नवीन। २. तुरंत या हाल का। ताजा। ३. अनूठा। अनोखा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नूतन-चंद्रिक  : पुं० [सं०] संगीत में, कर्नाटकी पद्धति का एक रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नूतनता  : स्त्री० [सं० नूतन+तल्+टाप्] नूतन होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नूतनत्व  : पुं० [सं० नूतन+त्व] नूतनता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नूत्न  : वि० [सं० नव+त्नप्, नू आदेश]=नूतन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नूद  : पुं० [सं०√नुद्+क, पृषो० दीर्घ] शहतूत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नूधा  : पुं० [देश०] एक तरह का देशी तंबाकू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नून  : पुं० [?] १. आल। २. आल की जाति की एक प्रकार की लता। पुं० [सं० लवण] नमक। पद–नून-तेल=घर-गृहस्थी के निर्वाह के लिए आवश्यक खाद्य पदार्थ और शेष सामग्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नून-ताई  : स्त्री०=न्यूनता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नूनी  : स्त्री० [सं० न्यून हिं० नूनी] लिंगेन्द्रिय, विशेषतः बच्चों की।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नूपुर  : पुं० [सं०√नू (प्रशंसा)+क्विप् नू√पुर (आगे जाना)+क] १. स्त्रियों के पैर का आभूषण। पैंजनी। २. घुँघरू। ३. नगण का पहला भेद। ४. इक्ष्वाकु वंश के एक राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नूर  : पुं० [अ०] १. ज्योति। प्रकाश। पद–नूर का तड़का=(क) प्रभात का समय। (ख) आभा। चमक। (ग) शोभा। श्री। खुदा का नूर=दाढ़ी पर के बढ़ाये हुए बाल। (मुसल०) उदा०–और तो मैं क्या कहूँ, बन आये हो लंगूर से। दाढ़ी मुड़वाओ, मैं बाज आई खुदा के नूर से।–जान साहब। मुहा०–नूर बरसना=बहुत अधिक शोभा या श्री चारों ओर फैलना। ४. सूफी संप्रदाय में ईश्वर का एक नाम। ५. फारसी संगीत में, बारह मुकामों या गायन-प्रकारों में से एक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नूरबाफ  : पुं० [अ० नूर+फा० बाक] जुलाहा। ताँती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नूरा  : पुं० [अ० नूर] १. ऐसी कुश्ती में जिसमें दोनों पहलवानों में पहले से तै होता है कि एक दूसरे को चित नहीं गिरायेंगे। २. दवाओं का वह चूर्ण जो स्त्रियाँ अपने गुप्त अंग के बाल साफ करने के लिए लगाती है। (मुसल० स्त्रियाँ)। वि० १.चमकता हुआ। प्रकाशमान। २. तेजस्वी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नूरानी  : वि० [अ०] १. जिसमें नूर या प्रकाश हो। २. चमक दमक वाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नूरी  : वि० [अ०] नूर संबंधी। पुं० [फा०] लाल रंग की एक तरह की चिड़िया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नूह  : पुं० [अ०] शामी और इमरानी मतों के अनुसार एक पैंगबर जिनके समय में भयंकर तूफान आया था और जिसके फलस्वरूप सारी सृष्टि जलमग्न हो गयी थी। कहते हैं कि उस समय जो थोड़े से लोग बचे थे उन्ही की संतान इस समय है। (यह तूफान भारतीय खंड प्रलय के समान माना गया है)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ