शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नेप  : पुं० [सं०√नी+प] १. पुरोहित। २. जल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नेपचून  : पुं० [फ्रांसीसी] सूर्य की परिक्रमा करनेवाला एक नक्षत्र। एक ग्रह जिसका पता कुछ ही दिन पहले लगा था। वरुण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नेपथ्य  : पुं० [सं०√नी+विच्,ने(नेता)+पथ्य,ष० त०] १. सजावट। सज्जा। २. पहनने के कपड़े। पोशाक। (विशेषतः अभिनेताओं की) ३. वेष-भूषा। ४. रंग-मंच का वह भाग जो दर्शकों की दृष्टि से ओझल रहता है और जिसमें अभिनेता या नट उपयुक्त वेश-भूषा आदि से सज्जित होते हैं। ५. रंग-भूमि। रंगशाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नेपाल  : पुं० [देश०] उत्तर प्रदेश के उत्तर और हिमालय के तल में स्थित एक पहाड़ी देश तथा राज्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नेपालक  : पुं० [सं० नेपाल+कन्] ताँबा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नेपालजा  : स्त्री० [सं० नेपाल√जन् (उत्पत्ति)+ड+टाप्] मनःशिला। मैनसिल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नेपाल-निंब  : पुं० [मध्य० स०] एक तरह का चिरायता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नेपाल-मूलक  : पुं० [सं०] हस्तिकंद (कंद)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नेपालिका  : स्त्री० [सं० नेपालक+टाप्,इत्व] मनःशिला। मैनसिल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नेपाली  : वि० [हिं० नेपाल] १. नेपाल राज्य से संबंध रखेवाला। २. नेपाल में बसने,होने या रहनेवाला। पुं० नेपाल देश का नागरिक या निवासी। स्त्री० नेपाल देश की भाषा। स्त्री०=निवारी (पौधा और उसका फूल)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नेपुर  : पुं०=नूपुर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ