शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नैक  : वि० [सं० न-एक, सहसुपा स०]१. जो एक नहीं, बल्कि उससे कुछ अधिक हो। अनेक। २. जो अकेला न हो। पुं० विष्णु। वि०, अव्य०=नेक (जरा या थोड़ा)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नैकचर  : वि० [सं० नैक√चर् (गति)+ट] जो अकेला न चलता हो। फलतः झुंडों में रहनेवाला। जैसे-भेड़, हाथी, हिरन आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नैकटिक  : वि० [सं० निकट+ठक—इक]निकटवर्ती पास का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नैकट्य  : पुं० [सं० निकट+ष्यञ्]निकटता नजदीकी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नैकधा  : अव्य० [सं० नैकधाच्] अनेक प्रकारों से। अनेर रूपों में।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नैक-भेद  : वि० [सं० ब० स०] विभिन्न प्रकार का। अलग तरह का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नैक-श्रृंग  : पुं० [सं० ब० स०] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नैकषेय  : पुं० [सं० निकषा+ढक्–एय] रावण की माता,निकषा के वंशज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नैकृतिक  : वि० [सं० निकृतिठक्-इक] दूसरों की हानि करके निष्ठुरतापूर्वक जीविका चलानेवाला। २. कटु बातें कहनेवाला। कटु-भाषी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ