शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पखा  : पुं० [?] दाढ़ी।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) पुं० १.=पक्ष। २.=पंख। (जैसे—मोर-पखा)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पखाउज  : पुं०=पखावज।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पखाटा  : पुं० [सं० पक्ष] धनुष का कोना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पखान  : पुं०=पाषाण। (पत्थर)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) पुं० [सं० उपाख्यान] किसी घटना या बात का लम्बा-चौड़ा ब्यौरा। मुहा०—पखान बखानना=बहुत ही विस्तार-पूर्वक किसी की त्रुटियों, दोषों आदि का उल्लेख करना। (पश्चिम)(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पखाना  : पुं० [सं० उपाख्यान] कहावत। लोकोक्ति। पुं०=पाखाना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पखा-पखी  : स्त्री० [सं० पक्ष] कई पक्षों की आपस में होनेवाली खींचातानी या विरोध। उदा०—पषा-पषी के पेषणैं सब जगत भुलाना।—कबीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पखारना  : स० [सं० प्रक्षालन,प्रा० पक्खाड़न] किसी चीज पर पानी डालकर उस पर की धूल,मैल आदि छुड़ाना। धोकर साफ करना। धोना। जैसे—पाँव या बरतन पखारना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पखाल  : स्त्री० [सं० पक्ष+खल्ल] १. बैल आदि के चमड़े की बनी हुई पानी भरने की मशक। २. धौंकनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पखाल-पेटिया  : वि० [हिं० पखाल+पेट+ईया (प्रत्य०)] १. पखाल अर्थात् मशक की तरह बहुत बड़े पेटवाला। २. बहुत खानेवाला। पेटू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पखाली  : वि० [हिं० पखाल] पखाल अर्थात् मशक संबंधी। पुं० मशक से पानी भरनेवाला। भिश्ती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पखावज  : स्त्री० [सं० पक्षावाद्य,प्रा० पक्खाउज्ज] मृदंग के आकार-प्रकार का परन्तु उससे कुछ छोटा एक प्रकार का बाजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पखावजी  : वि० [हिं० पखावज+ई (प्रत्य०)] पखावज-संबंधी। पुं० वह जो पखावज बजाकर अपनी जीविका चलाता हो अथवा पखावज बजाने में निपुण हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ