शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पत्नी  : स्त्री० [सं० पति+ङीप्, नुक्] किसी पुरुष से संबंध के विचार से वह स्त्री जिसके साथ वह पुरुष का विधिवत् पाणि-ग्रहण या विवाह हुआ हो। भार्या। जोरू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पत्नी-व्रत  : पुं० [सं० ष० त०] पत्नी के अतिरिक्त अन्य किसी स्त्री से गमन न करने का व्रत या संकल्प।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पत्नीव्रती (तिन्)  : वि० [सं० पत्नीव्रत+इनि] जिसने पत्नी-व्रत धारण किया हो, अथवा जो पत्नी-व्रत का पालन करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पत्नी-शाला  : स्त्री० [सं० ष० त०] यज्ञ में वह गृह जो पत्नी के लिए बनाया जाता था। यह यज्ञशाला के पश्चिम की ओर होता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ