शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पद्धति  : स्त्री० [सं० पद√हन् (गति)+क्तिन्, पद् आदेश] १. पथ। मार्ग। रास्ता। २. कोई काम करने का विशिष्ट प्रकार, प्रणाली या विधि। ३. परिपाटी। रवाज। रीति। विशेष—परिपाटी, पद्धति और प्रथा का अंतर जानने के लिए दे० ‘प्रथा’ का विशेष। ४. ढंग। तरीका। ५. पंक्ति। श्रेणी। ५. वह पुस्तक जिसमें किसी प्रकार की प्रथा या कार्य-प्रणाल लिखी हो। कर्म या संस्कार विधि की पोथी। जैसे—विवाह-पद्धति। ६. वह पुस्तक जिसमें किसी दूसरी पुस्तक का आशय, तात्पर्य या भाव समझाया गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ