शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पन्नी  : स्त्री० [हिं० पन्ना] १. राँगे, पीतल आदि का पत्तर जिसे सौंदर्य और शोभा के लिए छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अन्य वस्तुओं पर चिपकाया जाता है। २. एक तरह का रंगीन चमकीला कागज। ३. सुनहला या रुपहला कागज। स्त्री० [हिं० पना] इमली, कच्चेआम आदि से बनने वाला एक पेय। स्त्री० [?] १. बारूद की एक तौल जो आध सेर के बराबर होती है। २. एक तरह की घास जो छप्पर छाने के काम आती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पन्नीसाज  : पुं० [हिं० पन्नी+फा० साज़=बनानेवाला] [भाव० पन्नीसाजी] पन्नी बनानेवाले कारीगर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पन्नीसाजी  : स्त्री० [हिं० पन्नीसाज] पन्नी बनाने का काम या व्यवसाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ