शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

परमानंद  : पुं० [सं० परम-आनंद, कर्म० स०] १. वह उच्चतम आनंद जो आत्मा को परमात्मा में लीन करने पर प्राप्त होता है। २. आनंद स्वरूप ब्रह्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परमान  : पुं० [सं० प्रमाण] १. प्रमाण। सबूत। २. यथार्थ या सत्य बात। पुं० [सं० परिमाण] १. नियति, अवधि मान या सीमा। जैसे—थाह, यह सदा १॰ हाथ लंबा ही होता है। २. सीमा। हद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परमानना  : स० [सं० प्रमाण] १. प्रमाण के द्वारा ठीक सिद्ध करना। २. प्रामाणिक या बिलकुल ठीक मानना या समझना। ३. मान लेना। स्वीकृत करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परमान्न  : पुं० [सं० परम-अन्न, कर्म० स०] खीर। पायस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ