शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पराक  : पुं० [सं० पर-आक, ब० स०] १. दे० ‘कृच्छापराक’। २. खड्ग। ३. एक प्रकार का रोग। ४. एक प्रकार का छोटा कीड़ा या जंतु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पराकाश  : पुं० [सं० परा√काश् (चमकना)+घञ्] १. शतपथ ब्राह्मण के अनुसार दूर-दर्शिता। दूर की सूझ। दूरवर्ती आशा। ३. दूर का दृश्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पराकाष्ठा  : स्त्री० [सं० व्यस्तपद] १. चरम सीमा। सीमांत। हद। अन्त। २. लाक्षणिक अर्थ में किसी कार्य या बात की ऐसी स्थिति जहाँ से और आगे ले जाने की कल्पना असंभव हो। जैसे—झूठ की पराकाष्ठा। ३. ब्रह्मा की आधी आयु की संख्या। ४. गायत्री का एक भेद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पराकोटि  : स्त्री०=पराकाष्ठा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पराक्पुष्पी  : स्त्री० [सं० ब० स०,+ङीष्] आपामार्ग। चिचड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पराक्रम  : पुं० [सं० परा√क्रम् (गति)+घञ्] [वि० पराक्रमी] १. आगे की ओर अथवा किसी के विरुद्ध गमन करना या चलना। २. आगे बढ़कर किसी पर आक्रमण करना। ३. वह गुण या शक्ति जिसके द्वारा मनुष्य कठिनाइयों को पार करता हुआ आगे बढ़ता है और उत्साह, वीरता आदि के अच्छे और बड़े काम करता है। ४. उद्योग। पुरुषार्थ। मुहा०—पराक्रम चलना=शारीरिक सामर्थ्य के आधार पर पुरुषार्थ या उद्योग हो सकना। जैसे—जब तक हमारा पराक्रम चलता है, तब तक हम कुछ न कुछ काम करते ही रहेंगे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पराक्रमण  : पुं० [सं० परा√क्रम्+ल्युट्—अन] आगे की ओर अथवा किसी के विरुद्ध बढ़ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पराक्रमी (मिन्)  : वि० [सं० पराक्रम+इनि] १. जिसमें यथेष्ट पराक्रम हो। २. पराक्रम करने या दिखानेवाला अर्थात् बलवान या वीर। ३. पुरुषार्थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पराक्रांत  : वि० [सं० परा√क्रम्+क्त] १. पीछे की ओर मोड़ा हुआ। २. जिसमें उत्साह और वीरता हो। ३. आक्रांत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ