शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

परामर्श  : पुं० [सं० परा√मृश् (छूना)+घञ्] १. पकड़ना। खींचना। जैसे—केश-परामर्श। २. विवेचन। विचार। ३. विवेचन या विचार के लिए आपस में होनेवाली सलाह। ४. किसी विषय में दूसरे से ली जानेवाली सलाह। ५. निर्णय। क्रि० प्र०—करना। देना।—माँगना।—लेना। ६. अनुमान। अन्दाज। अटकल। ६. याद। स्मृति। ८. तरकीब। युक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परामर्श-दाता (तृ)  : पुं० [सं० ष० त०] [स्त्री० परामर्शदात्री] दूसरों को परामर्श या सलाह देनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परामर्शदात्री-परिषद्  : स्त्री० [सं० व्यस्तपद]=परामर्श-समिति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परामर्शन  : पुं० [सं० परा√मृश्+ल्युट्—अन] १. खींचना। २. परामर्श अथवा सलाह करने की क्रिया या भाव। ३. चिन्तन, ध्यान या स्मरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परामर्श-समिति  : स्त्री० [सं० व्यस्त पद] वह समिति जो किसी विषय के संबंध में अपनी राय देने के लिए नियुक्त की जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ