शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पेश  : अव्य० [फा०] (किसी की) उपस्थिति में। समक्ष। सामने। मुहा०—(किसी से) पेश आना=बरताव करना। व्यवहार करना। पेश करना=(क) उपस्थिति करना। (क) भेंट करना। पेश जाना या चलना=वश चलना। पुं० दे० ‘पेश-कश’। पुं० [सं० पेशस्] कसीदे का काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेश-कब्ज  : पुं० [फा० पेश+कब्ज] छोटी कटार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेश-कश  : पुं० [फा०] १. आदरपूर्वक उपस्थित किया जानेवाला उपहार। नजर। भेंट। २. तोहफा। सौगात। ३. प्रार्थना। ४. प्रस्ताव। तजवीज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेशकार  : पुं० [फा०] [भाव० पेशकारी] १. वह जो किसी के सम्मुख कोई चीज पेश या उपस्थित करता हो। २. न्यायालय में वह कर्मचारी जो न्यायाधीश के सम्मुख मुकदमों के कागज-पत्र पेश करता है। पुं० [सं० पेशस्+कार (प्रत्य०)] वह जो कसीदा कढ़ने का काम करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेशकारी  : स्त्री० [फा०] पेशकार का काम, पद या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेश-खेमा  : पुं० [फा० पेश खेमः] १. वह खैमा जो अधिकारी, सेना आदि के अगले पड़ाव पर पहुँचने से पहले इस दृष्टि से लगा दिया जाता है कि किसी प्रकार का कष्ट न हो। २. किसी पड़ाव में ठहरी हुई सेना का सबसे आगेवाला खेमा। ३. पहले से किया जानेवाला प्रबंध या बनायी जानेवाली योजना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेशगी  : स्त्री० [फा० पेश्गी] मूल्य, पारिश्रमिक आदि का वह अंश जो किसी से कोई चीज खरीदने से पहले अथवा कोई काम करने से पहले ही उसे दे दिया जाता है (शेष मूल्य या पारिश्रमिक चीज लेते समय या काम करने के उपरांत दिया जाता है। अग्रिम धन। अगाऊ। (एडवान्स)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेशतर  : अव्य० [फा०] किसी की तुलना में पूर्वकाल में। पहले जैसे—वहाँ जाने से पेशतर यहाँ का काम खत्म कर लो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेशताख  : स्त्री० [फा० पेशतांक़] एक प्रकार की मेहराब जो सुन्दरता के लिए बड़ी इमारतों में दरवाजे के ऊपर तथा कुछ आगे बढ़ाकर बनाई जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेशदस्त  : वि० [फा०] [भाव० पेशदस्ती] १. पेश करनेवाला। २. छेड़खानी करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेशबंद  : पुं० [फा०] चारजामे में लगा हुआ वह दोहरा बन्द जो घोड़े की गर्दन से लाकर दूसरी ओर बाँध दिया जाता है। इससे वह दुम की ओर नहीं खिसक सकता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेशबंदी  : स्त्री० [फा०] १. आक्रमण, रक्षा आदि के लिए पहले से किया हुआ प्रबंध, युक्ति या व्यवस्था। २. षड्यंत्र। साजिश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेशबीन  : वि० [फा० पेशबीं] अग्रशोची। दूरदर्शी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेशबीनी  : स्त्री० [फा०] आगे की बात पहले से सोचना। दूरदर्शिता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेशराज  : पुं० [फा० पेश+हिं० राज] मकान बनानेवाला वह मजदूर जो राज या मेमार के लिए पत्थर ढो ढोकर लाता हो। पत्थर ढोनेवाला मजदूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेशल  : वि० [सं०√पिश् (अवयव बनाना)+अलच्] १. मनोमुग्धकारी। मनोहर। सुन्दर। २. कुशल। प्रवीण। ३. चालाक। धूर्त। ४. कोमल। मुलायम। पुं० विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेशलता  : स्त्री० [सं० पेशल+तल्+टाप्] पेशल होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेशवा  : पुं० [फा०] १. वह जो किसी दल के आगे चलता हो; अर्थात् नेता। सरदार। २. मध्ययुग में दक्षिण भारत के महाराष्ट्र साम्राज्य के प्रधान मंत्रियों की उपाधि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेशवाई  : स्त्री० [फा०] १. पेशवा होने की अवस्था या भाव। नेतृत्व। २. महाराष्ट्र साम्राज्य में पेशवाओं की शासनप्रणाली या शासन-काल। ३. अतिथि का आगे बढ़कर किया जानेवाला स्वागत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेशवाज  : स्त्री० [फा० पिश्वाज़] बहुत बड़े घेरेवाला घाघरा या लहँगा जो नर्तकियाँ नाचने के समय पहनती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेशा  : पुं० [फा० पेशः] १. वह कार्य, सेवा या व्यवसाय जो जीविका-उपार्जन का साधन हो। व्यवसाय। (प्रोफेसन)। २. वेश्यावृत्ति। मुहा०—पेशा कमाना=स्त्री का व्यभिचार के द्वारा धन कमाना। ३. समस्त पदों के अन्त में, वह जिसका पेशा अमुक (पूर्वपद में उल्लिखित) हो। जैसे—नौकरी-पेशा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेशानी  : स्त्री० [फा०] १. ललाट। भाल। मस्तक। माथा। २. प्रारब्ध। भाग्य। (क्व०) ३. किसी पदार्थ का अगला और ऊपरी भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेशाबी  : पुं० [फा०] १. मूत। मूत्र। मुहा०—(किसी चीज पर) पेशाब करना=बहुत ही तुच्छ या हेय समझना। (धन) पेशाब के रास्ते बहाना=लैंगिक भोग-विलास में नष्ट होना। बहुत अधिक भयभीत होने के लक्षण प्रकट करना। (किसी के देखकर) पेशाब बन्द होना=अत्यन्त भयभीत हो जाना। (किसी के) पेशाब से चिराग जलना=किसी का अत्यन्त प्रभावशाली और वैभवशाली होना। २. पुरुष की धातु। वीर्य। ३. औलाद। संतान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेशाब-खाना  : पुं० [फा०] पेशाब करने के लिए बनाया हुआ स्थान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेशावर  : वि० [फा० पेशःवर] १. जो कोई पेशा करता हो। २. (व्यक्ति) जिसने किसी परोपकार या लोक-रंजन के काम को ही पेशा बना लिया हो। जैसे—पेशावर शायर। ३. (स्त्री) जो व्यभिचार के द्वारा जीविका उपार्जन करे। पुं० [सं० पुरुष पुर] अखंड भारत की उत्तर पश्चिमी सीमा का एक प्रसिद्ध नगर जो अब पाकिस्तान में चला गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेशि  : स्त्री० [सं०√पिश्+इन्]=पेशी। (देखें)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेशि-कोष  : पुं० [सं० ष० त०] अंडा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेशिका  : स्त्री० [सं० पेशि+कन्,+टाप्] अंडा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेशी  : स्त्री० [सं०] १. मांस का टुकड़ा।। मांस-खंड। २. शरीर के अंदर मांस के रेशों की वह गुलथी या समूह जिससे भिन्न भिन्न अंगों को मोड़ने, सिकोड़ने आदि में सहायता मिलती है। (मसल्) ३. गर्भाश्य में स्थिति होनेवाला गर्भ का आरंभिक रूप। ४. अंडा। ५. तलवार की म्यान। ६. फूल की कली। ७. जटामासी। ८. जूता। ९. एक प्राचीन नदी। १॰. इंद्र का वज्र। ११. पुरानी चाल का एक प्रकार का ढोल। स्त्री० [फा०] १. पेश होने की अवस्था या भाव। २. मुकदमे की तारीख़ के दिन न्यायालय में वादी और प्रतिवादी का न्यायाधीश के सन्मुख उपस्थित होना। ३. मुख्तार, वकील आदि को उसकी पेशी के दिन की सेवाओं के बदले में दिया जानेवाला धन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेशीन-गो  : पुं० [फा० पेशींगो] [भाव. पेशीनगोई] भविष्यदवक्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेशीन-गोई  : स्त्री० [फा०] भविष्य कथन। भविष्यवाणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेशेवर  : वि०=पेशावर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेश्तर  : अव्य०=पेशतर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पेशुन्य  : पुं० [सं० पिशुन+ष्यञ्] किसी के पीठ पीछे उसे हानि पहुँचाने के लिए दूसरों से की जानेवाली उसकी निन्दा। चुगल खोरी। पिशुनता। (बैक-बाइटिंग)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ