शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पैदा  : वि० [फा०] १. जिसनें अभी जन्म लिया हो। नया जन्मा हुआ। नव-प्रसूत। उत्पन्न। जैसे—कल उनके यहाँ लड़का पैदा हुआ है। २. जो पहले न रहा हो; और अभी हाल में अस्तित्व में आया अथवा प्रकट हुआ हो। उत्पन्न। जैसे—कोई नई बात या नई बीमारी पैदा होना। ३. (गुण, तत्त्व या पदार्थ) जो प्रयत्नपूर्वक अर्जित या प्राप्त किया गया हो। जैसे—खेत में अनाज या फसल पैदा करना, रोजगार में रुपया पैदा करना; किसी हुनर में कमाल या नाम पैदा करना। स्त्री० आय। आमदनी। जैसे—यहाँ उन्हें सैकड़ों रुपया रोज की पैदा है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पैदाइश  : स्त्री० [फा०] १. पैदा होने की अवस्था या भाव। उत्पत्ति। २. जन्म। ३. उपज। पैदावार। ४. आय। जैसे—दस रुपए रोज की पैदाइश। ५. वह जो किसी के द्वारा उत्पन्न हुआ अथवा जनमा हो। जैसे—वह कमीने की पैदाइश (संतान) है। ६. प्रारंभ। शुरुआत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पैदाइशी  : वि० [फा०] १. जो पैदा होने के समय से ही साथ आया, रहा या लगा हो। जन्म-जात। जैसे—पैदाइशी निशान। पैदाइशी बीमारी। २. उक्त के आधार पर, जो जन्म से ही प्रकृति या स्वभाव के रूप में प्राप्त हुआ हो। जन्मसिद्ध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पैदावार  : स्त्री० [फा०] १. अन्न आदि जो खेत में बोने से प्राप्त होता है। फसल। २. कारखाने आदि में होनेवाला किसी चीज का उत्पादन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पैदावारी  : स्त्री०=पैदावार।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ