शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पोन  : पुं०=पवन।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) स्त्री०=पोंद(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पोना  : स० [सं० पूय; हिं० पूवा+ना (प्रत्य०)] १. गुँधे हुए आटे की लोई को उँगलियों और हथेलियों से बार बार दबाते तथा बढ़ाते हुए रोटी के आकार में लाना। जैसे—आटा पोना। २. (रोटी) पकाना या सेंकना। स०=पिरोना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पोनर्भव  : वि० [सं० पुनर्भू+अण्] [स्त्री० पौनर्भवा] १. उस विधवा से संबंध रखनेवाला जिसने दूसरा विवाह कर लिया हो। २. पुनर्भू से उत्पन्न या प्राप्त। पुं० १. विधवा के दूसरे पति से उत्पन्न पुत्र। २. ऐसा व्यक्ति जिसने किसी विधवा अथवा किसी के द्वारा परित्याग स्त्री से विवाह किया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ