शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पौने  : वि० [हिं० पौन] हिं० ‘पौन’ या ‘पौना’ का वह रूप जो उसे संख्यावाचक शब्दों के पहले लगने पर प्राप्त होता है। जैसे—पौने चार रुपए, पौने दस बजे। पद—पौने सोलह आने=बहुत अधिक अंशों में, बहुत अधिक रूप में। जैसे—आपकी बात पौने सोलह आने ठीक है; अर्थात् उसके ठीक न होने की बहुत कम संभावना है। मुहा०—(कोई चीज) औने-पौने करना= थोडा़-बहुत जो दाम मिले, उसी पर बेच डालना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ