शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रकार  : पुं० [सं० प्र√कृ+घञ्] १. वस्तुओं, व्यक्तियों आदि का वह समुदाय या समूह जिसमें सामान्य रूप से कुछ ऐसे विशिष्ट गुण, तत्त्व या लक्षण मिलते हों जिनके आधार पर उसी जाति या श्रेणी के अन्य समुदायों या समूहों को उससे अलग किया जाता हो। (टाइप, काइंड) २. उन तत्त्वों, गुणों, विशेषताओं आदि का समूह जिनसे किसी वस्तु का स्वतंत्र स्वरूप प्रकट होता है। भेद (डेस्क्रिप्शन) ३. कोई काम करने के लिए व्यवहार में लाई जानेवाली क्रिया या प्रक्रिया। ढंग। (मैनर)। ४. वह प्राकृतिक तत्त्व जिसके कारण किसी वस्तु का कोई अलग वर्ग बनता है। स्त्री०=प्राकार (प्राचीर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ