शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रगत  : वि० [सं० प्रा० स०] १. जिसने प्रस्थान किया हो। जो चल पड़ा हो। २. आगे गया हुआ या बढ़ा हुआ। जो अलग या अधिक दूरी पर हो। ३. छूटा हुआ। मुक्त। ४. मरा हुआ। मृत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रगत-जानुक  : वि० [सं० ब० स०,+कप्] (जीव या प्राणी) जिसके घुटने एक दूसरे से अधिक अलग या कुछ दूरी पर हों। ऐसे जीवों की टाँगे प्रायः धनुषाकार होती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रगति  : स्त्री० [सं० प्रा० स०] १. आगे की ओर बढ़ना। २. विशेषतः किसी कार्य को पूर्णता की ओर बढ़ाते चलना। ३. सामूहिक रूप से विभिन्न कार्यों में होनेवाली क्रमिक उन्नति। (प्रोग्रेस) जैसे—देश प्रगति के पथ पर है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रगति-वाद  : पुं० [सं० ष० त०] एक प्रकार का आधुनिक साहित्यिक वाद या सिद्धान्त जिसका मुख्य उद्देश्य जनवादी शक्तियों को संघटित करके मार्क्सवाद और भौतिक यथार्थवाद के लक्षित उद्देश्यों की सिद्धि करना है। सामाजिक यथार्थवाद को प्रतिष्ठित करने के कारण ही इसे प्रगतिवाद कहा गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रगतिवादी (दिन्)  : वि० [सं० प्रगतिवाद+इनि] प्रगतिवाद-संबंधी। प्रगतिवाद का। पुं० वह जो प्रगतिवाद का अनुयायी, पोषक या समर्थक हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रगति-शील  : वि० [सं० ब० स०] [भाव० प्रगतिशीलता] जो प्रगति कर रहा हो। जो आगे बढ़ रहा या उन्नति कर रहा हो। (प्रोग्रेसिव)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ