शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रजांतक  : पुं० [सं० प्रजा-अन्तक, ष० त०] यम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रजा  : स्त्री० [सं० प्र√जन्+ड+टाप्] १. संतान। औलाद। २. किसी विशिष्ट राज्य या शासन में रहनेवाले वे सब लोग जो उसके द्वारा शासित होते हैं। रिआया। (सब्जेक्ट) ३. भारतीय देहाती समाज में छोटी जातियों के वे लोग जो बिना वेतन लिये काम करते हैं, और जिन्हें नियमित रूप से समय-समय पर अन्न, धन, वस्त्र, आदि मिलते रहते हैं। जैसे—नाऊ, बारी, भाट, नट, लोहार, कुम्हार, चमार, धोबी आदि। ४. सृष्टिकर्ता। ब्रह्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रजाकाम  : वि० [सं० प्रजा√कम् (चाहना)+णिङ्+अण्] जिसे पुत्र की कामना हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रजाकार  : पुं० [सं० प्र√जा+कृ (करना)+अण्] सृष्टि के रचयिता। ब्रह्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रजागर  : वि० [सं० प्र√जाग् (जागना)+अच्] १. जागता रहने वाला। २. पहरा देने या चौकसी करनेवाला। पुं० १. जागरण। २. निद्रा न आने का रोग। उन्निद। ३. विष्णु। ४. प्राण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रजागरण  : पुं० [सं० प्र√जाग्+ल्युट्—अन] १. जागते रहने का भाव। जागरण। २. पहरा देना। चौकसी करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रजा-तंतु  : पुं० [सं० ष० त०] १. संतान। संतति। २. कुल। वंश। ३. किसी वंश की विभिन्न पीढ़ियों की श्रृंखला। वंश-परम्परा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रजातंत्र  : पुं० [सं० ष० त०] दे० ‘लोकतंत्र’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रजात  : भू० कृ० [सं० प्र√जन् (उत्पन्न होना)+क्त] जिसे जन्म दिया गया हो। उत्पन्न किया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रजाता  : स्त्री० [सं० प्रजात+टाप्] वह स्त्री जिसने बच्चे को जन्म दिया हो। जच्चा। प्रसूतिका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रजाति  : स्त्री० [सं० प्र√जन्+क्तिन्] १. प्रजा। २. संतान। ३. संतान उत्पन्न करना। ४. प्रजनन। जन्म देने या उत्पन्न करने की शक्ति। ५. बच्चे को जन्म देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रजाद  : वि० [सं० प्रजा√दा+क] १. जन्म देने या उत्पन्न करनेवाला। २. बाँझपन दूर करनेवाला। प्रजादा
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रजाध्यक्ष  : पुं० [प्रजा-अध्यक्ष, ष० त०] १. प्रजापति। २. सूर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रजानाथ  : पुं० [ष० त०] १. ब्रह्मा। २. मनु। ३. दक्ष। ४. राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रजापति  : पुं० [ष० त०] १. सृष्टि का रचयिता। सृष्टि कर्ता। ब्रह्मा। २. वे दस लोककर्ता जिन्हें ब्रह्मा ने सृष्टि के आरंभ में प्रजा-वृद्धि के लिए उत्पन्न किया था। ३. मनु। ४. राजा। ५. सूर्य। ६. अग्नि। ७. विश्वकर्मा। ८. पिता। ९. तितली। १॰. घर का मालिक या स्वामी। ११. एक नक्षत्र का नाम। १२. एक प्रकार का यंत्र। १३. जमाता। दामाद। १४. कुंभकार। कुम्हार। १५. साठ संवत्सरों में से पाँचवा संवत्सर। १६. प्राजापत्य (देखें) नामक विवाह-प्रकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रजापती  : स्त्री० [सं०, प्रजापति] गौतम-बुद्ध को पालने वाली गोमती का नाम। पुं०=प्रजापति।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रजा-पालक  : पुं० [सं० ष० त०, णिच्+अच्] प्रजा का पालन-पोषण करनेवाला अर्थात् राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रजा-पालन  : पुं० [ष० त०] प्रजा का पालन और भरण-पोषण तथा रक्षा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रजायी (यिन्)  : वि० [सं० प्र√जन्+णिनि] [स्त्री० प्रजायिनी] उत्पन्न करने या जन्म देनेवाला। जैसे—वीरप्रजायी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रजारना  : स० [सं० प्र (उप०)+हिं० जारना] अच्छी तरह जलाना। प्रज्वलित करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रजालना  : स० प्रजारना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रजावती  : स्त्री० [सं० प्रजा+मतुप्, वत्व,+ङीष्] १. ऐसी स्त्री जिसके बहुत से बच्चे या संतानें हों। २. गर्भवती स्त्री। ३. भाई की स्त्री। ४. बड़े भाई की स्त्री। भाभी। भौजाई। ५. राजा प्रियव्रत की पत्नी का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रजा-वृद्धि  : स्त्री० [ष० त०] १. संतान की बढ़ती। २. जनता या जन-संख्या की वृद्धि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रजा-सत्ता  : स्त्री० [ष० त०]=प्रजातंत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रजा-सत्ताक  : वि० [ब० स०,+कप्] १. (शासन प्रणाली)] जिसमें शासन सूत्र प्रजा अथवा उसके चुने हुए प्रतिनिधियों के हाथ में होता है। २. (राज्य) जिसका शासन सूत्र प्रजा या उसके चुने हुए प्रतिनिधियों के हाथ में होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ