शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रतान  : पुं० [सं० प्र√तन् (फैलना)+घञ्] १. पेड़-पौधे का नया कल्ला। २. झाड़ या लता विशेषतः ऐसा झाड़ या लता जो जमीन पर फैलती हो। ३. लता तंतु। रेशा। ४. विस्तार। फैलाव। ५. एक रोग जिसमें प्रायः मूर्च्छा आती है। वि० १. फैला हुआ। विस्तृत। २. रेशेदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतानिनी  : स्त्री० [सं० प्रतानिन्+ङीप्] शाखाओं-प्रशाखाओं की सहायता से दूर तक फैलनेवाली लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतानी (निन्)  : वि० [सं० प्रतान+इनि] १. झाड़, लता आदि जो दूर तक फैली हुई हो। २. फैलनेवाला। ३. रेशेदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ