शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रतिकर  : पुं० [सं० प्रति√कृ (फेंकना)+अप्] अपकार, क्षति, हानि आदि के बदले में दिया जानेवाला धन। मुआवजा। (कम्पेन्सेशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिकरण  : पुं० [सं० प्रति√कृ+ल्युट्—अन] किसी कार्य, उत्तर, प्रतिकार या विरोध में किया जानेवाला कार्य। (काउन्टर एक्शन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिकर्त्ता (तृ)  : वि० [सं० प्रति√कृ+तृच] प्रतिकरण या प्रतिकार करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिकर्म (न्)  : पुं० [सं० मध्य० स०] १. वेश। भेस। २. किसी के कर्म के उत्तर में या उसका बदला चुकाने के लिए किया जानेवाला कर्म। प्रतिकार। बदला। ३. शरीर को सजाने-सँवारने के लिए किये जानेवाले अंग-कर्म। श्रृंगार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिकर्मक  : वि० [सं०] प्रतिकर्म करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिकर्मक  : पुं० [सं०] रसायन शास्त्र में किसी द्रव्य के अस्तित्व या विद्यमानता की जाँच करने के लिए उसमें मिलाया जानेवाला वह द्रव्य जो पहलेवाले परीक्ष्य द्रव्य में प्रतिक्रिया उत्पन्न करता हो। (रि-एजेन्ट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिकर्ष  : पुं० [सं० प्रति√कृष् (खींचना)+घञ्] १. एकत्र करना। २. संयोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ