शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रतिघात  : स्त्री० [सं० प्रति√हन्+णिचि+अप्] १. वह आघात जो किसी के आघात करने पर किया जाय। २. आघात लगने पर उसके फलस्वरूप आप से आप होनेवाला दूसरा आघात। टक्कर। ३. बाधा। रुकावट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिघातक  : वि० [सं० प्रति√हन्+णिच्+ण्वुल्—अक] प्रतिघात करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिघातन  : पुं० [सं० प्रति√हन्+णिच्√ल्युट्—अन] १. प्रतिघात करने की क्रिया या भाव। २. जान से मार डालना। प्राणघात। हत्या। ३. रुकावट। बाधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिघाती (तिन्)  : वि० [सं० प्रति√हन्+णिच्+णिनि] १. प्रतिघात करनेवाला। २. टक्कर मारने या लेनेवाला। ३. सामने आकर मुकाबला या विरोध करनेवाला। प्रतिद्वंद्वी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ