शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रतिपाल  : वि० [सं० प्रति√पाल् (रक्षा करना)+णिच्+अच्] १. प्रतिपालन करनेवाला। प्रतिपालक। २. रक्षा करनेवाला। रक्षक। पुं० १. रक्षा। २. सहायता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिपालक  : वि० [सं० प्रति√पाल्+णिच्+ण्वुल्—अक] [स्त्री० प्रतिपालिका] १. पालन-पोषण करनेवाला। पोषक २. रक्षक। पुं० राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिपालक-अधिकरण  : पुं० [सं० कर्म० स०] वह राजकीय अधिकरण या विभाग जो ऐसे लोगों की संपत्ति की व्यवस्था करता है जो अल्पवयस्क, बौद्धिक दृष्टि से अयोग्य अथवा शारीरिक दृष्टि से असमर्थ हों। (कोर्ट ऑफ वार्डस्)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिपालन  : पुं० [सं० प्रति√पाल्+णिच्+ल्युट्—अन्] [भू० कृ० प्रतिपालित] १. दूसरों से रक्षित रखते हुए किसी का किया जानेवाला पालन। २. आज्ञा, आदेश आदि का कर्तव्यपूर्वक किया जानेवाला पालन। ३. देख-रेख। निगरानी। रक्षण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिपालना  : सं० [स० प्रतिपालन] १. प्रतिपालन करना। २. भरण-पोषण और रक्षा करना। ३. आज्ञा, आदेश आदि का निर्वाह करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिपालनीय  : वि० [सं० प्रति√पाल्+णिच्+अनीयर्] जिसका प्रतिपालन करना आवश्यक या उचित हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिपालित  : भू० कृ० [सं० प्रति√पाल्+णिच्+क्त] [स्त्री० प्रतिपालिता] १. जिसका प्रतिपालन किया गया हो या हुआ हो। २. अपनी देख-रेख में पाला-पोसा हुआ। ३. (आज्ञा, आदेश आदि) जिसके अनुसार आचरण किया गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिपाल्य  : वि० [सं० प्रति√पाल्+णिच्+ल्युट्+यत्] १. प्रतिपालन किये जाने के योग्य। २. जिसका प्रतिपालन किया जा सकता हो। ३. जिसका पालन और रक्षा करना उचित हो। रक्षणीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ