शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रतिभू  : पुं० [सं० प्रति√भू+क्विप्] १. वह व्यक्ति जो ऋण देनेवाले (उत्तमर्ण) के सामने ऋण लेनेवाले (अधमर्ण) की जमानत करता हो। जामिन। २. वह जो किसी की किसी तरह की जमानत दे। जमानतदार। जामिन। ३.प्रतिभूति। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिभूत  : भू० कृ० [सं० प्रति√भू+क्त] १. (व्यक्ति) जिसकी जमानत की गई हो। २. (धन) जो जमानत के रूप में जमा किया गया हो। ३. (संपत्ति) जो जमानत या रहने के रूप में किसी को दी या सौंपी गई हो। (प्लेज्ड)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिभूति  : स्त्री० [सं० प्रति√भू+क्तिन्] १. कोई काम या वचन पूरा करने आदि के लिए दिया गया निश्चित आश्वासन या उसके बदले जमा की गई वस्तु या धन। मुचलका। (सिक्योरिटी) २. ऋण आदि के प्रमाण-स्वरूप जारी किया गया सरकारी कागज। साख-पत्र। ३. प्रतिभू के द्वारा दी हुई जमानत। (बेल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिभू-पत्र  : पुं० [सं० ष० त०] वह पत्र जिसमें कोई प्रतिभू या जमानतदार अपने उत्तरदायित्व की स्वीकृति लिखकर देता है। (बांड आफ श्योरिटी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ