शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रतिमुख  : वि० [सं० प्रा० स०] मुकाबले या सामने का। जैसे—प्रतिमुख वायु। पुं० १. मुख के पीछेवाला भाग। पीठ। २. दे० ‘प्रतिमुख सन्धि’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिमुख सन्धि  : स्त्री० [सं० मयू० स०] साहित्य में, रूपक (नाटक) की पाँच प्रकार की सन्धियों में से दूसरी सन्धि जिसमें ‘विन्दु’ नामक अर्थ नामक अर्थ-प्रकृति और ‘प्रयत्न’ नामक अवस्था का मिश्रण होता है। मुख-सन्धि में जो बीज बोया जाता है, उसके विकास का आरंभ इसी में दिखाई देता है। विलास, परिसर्प, विद्युत्, तपन, नर्म, नर्मद्युति, प्रगमन, विरोध, पर्यपासुन, पुप्प, वज्र, उपन्यास और वर्ण-संहार इसके १३ अंग कहे गये हैं जो प्रायः प्रयोग में नहीं लाये जाते।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ