शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रतिरोध  : पुं० [सं० प्रति√रुध्+घञ्] १. अड़चन। बाधा। रुकावट २. शत्रु के गढ़, सेना आदि के चारों ओर डाला जानेवाला घेरा। ३. आवेग, आक्रमण आदि को रोकने के लिए किया जानेवाला कार्य। ४. छिपाव। दुराव। ५. विरोध। ६. चोरी, डाका आदि दुष्कृत्व। ७. तिरस्कार। प्रतिबिंब। परछाईं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिरोधक  : वि० [सं० प्रति√रुध्+ण्वुल्—अक] [स्त्री० प्रतिरोधिका] प्रतिरोध करनेवाला। रोकने या बाधा डालनेवाला। पुं० चोर, ठग, डाकू आदि जो शान्तिपूर्वक जीवन बिताने में बाधक होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिरोधन  : पुं० [सं० प्रति√रुध्+ल्युट्—अन] प्रतिरोध करने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिरोधित  : भू० कृ० [सं० प्रति√रुध्+णिच्+क्त] १. जो रोका गया हो। २. जिसमें बाधा डाली गई हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ