शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रतीयमान  : वि० [सं० प्रति√इ (गति)+शानच्] १. जिसकी प्रतीति हो रही हो। २. जो ध्यान या समझ में आ रहा हो। ३. (रूप) जो ऊपर से दिखाई देता या प्रतीत होता हो। ४. (रूप) जो वास्तविक से भिन्न होने पर भी देखने में बहुत-कुछ वास्तविक-सा जान पड़ता हो। (एपेरेन्ट) ५. (अर्थ) जो ध्वनि, व्यंग्य आदि के रूप में निकलता हो। ६. अभिप्राय या आशय के रूप में जान पड़नेवाला। उद्देश्य के रूप में जान पड़नेवाला। (पर्पटेड)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतीयमानतः  : अव्य० [सं० प्रतीयमान+तस्] (ज्ञान या प्रतीति के संबंध में) प्रतीयमान के रूप में। ऊपर या बाहर से देखने पर। (एपेरेन्टली)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ