शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्ररोह  : पुं० [सं० प्र√रुह्+अच्] १. आरोह। चढ़ाव। २. पौधों आदि का उगकर ऊपर की ओर बढ़ना। ३. अंकुर। ४. कल्ला। कोंपल। ५. संतान। ६. किस्सा। ७. तुन का पेड़। नदी वृक्ष। ८. अर्बुद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्ररोहण  : पुं० [सं० प्र√रुह्+ल्युट्—अन] १. ऊपर की ओर जाने या बढ़ने की क्रिया या भाव। २. अंकुर, कल्ले आदि का निकलना। उत्पन्न होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्ररोह-भूमि  : स्त्री० [सं० ष० त०] उर्वरा भूमि। उपजाऊ जमीन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्ररोहशाखी (खिन्)  : पुं० [सं० प्ररोह-शाखा, मध्य० स० प्ररोहशाखाइनि] ऐसा वृक्ष जिसकी कलम लगाने से लग जाती हो और नये वृक्ष का रूप धारण कर लेती हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्ररोही (हिन्)  : वि० [सं० प्ररोह+इनि] [स्त्री० प्ररोहिणी] १. ऊपर की ओर जाने या बढ़नेवाला। २. उगनेवाला। ३. उत्पन्न होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ