शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रवाल  : पुं० [सं० प्र√वल् (काँपना)+ण] १. मूँगा। विद्रुम। २. नया और मुलायम पत्ता। कल्ला। कोंपल। ३. बीन, सितार आदि का बीचवाला लंबा दंड।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रवाल श्रेणी  : पुं० [सं०] समुद्र की सतह पर प्रकट होनेवाली मूँगे के कीड़ों से बनी हुई चट्टानों की श्रृंखला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रवाली (लिन्)  : वि० [सं० प्रवाल+इनि] १. मूँगे के रंग का। मूँगिया। २. मूँगे का। स्त्री० समुद्र में मूँगे की चट्टानों का वृत्ताकार घेरा। (एटोल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ