शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रशांत  : वि० [सं० प्र√शम्+क्त] [भाव० प्रशांति] १. बहुत अधिक शान्त या स्थिर। २. (व्यक्ति) जिसकी वृत्ति निश्चल और शान्त हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रशांत-महासागर  : पुं० [सं० कर्म० स०] विश्व का सबसे बड़ा महासगार जो अमेरिका के पश्चिमी तट से एशिया के पूर्वी तटों तक फैला हुआ है और जिसका क्षेत्रफल ६ करोड़ ८0 लाख वर्ग मील है। (पैसिफिक ओशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रशांति  : स्त्री० [प्र√शम्+क्तिन] १. प्रशांत होने की अवस्था या भाव। २. देश, राज्य आदि में होनेवाली वह स्थिति जिसमें किसी प्रकार का असंतोष या क्षोभ न हो और सब लोग शांतिपूर्वक जीवन-यापन कर रहे हों। (टैक्विलटी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ