शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रसन्न  : वि० [सं० प्र√सद्+क्त] [भाव० प्रसन्नता] १. जो अनुकूल परिस्थितियों से संतुष्ट और प्रफुल्लित रहता हो। २. जो किसी कार्य या बात के गुणों या फलों को देखकर संतुष्ट तथा प्रफुल्लित हुआ हो। पुं० महादेव। शिव। स्त्री०=पसंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रसन्नता  : स्त्री० [सं० प्रसन्न+तल्+टाप्] १. प्रसन्न होने या रहने की अवस्था या भाव। खुशी हर्ष। २. अनुग्रह। ३. निर्मलता। स्वच्छता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रसन्न-मुख  : वि० [सं० ब० स०] जिसके चेहरे से ही उसका प्रसन्न होना प्रकट हो रहा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रसन्ना  : स्त्री० [सं० प्रसन्न+टाप्] १. प्रसन्न करने की क्रिया या भाव। २. चावल से बनाई हुई एक तरह की शराब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रसन्नात्मा (त्मन्)  : वि० [सं० प्रसन्न-आत्मन्, ब० स०] सदा प्रसन्न रहनेवाला। पुं० विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रसन्नित  : वि०=प्रसन्न।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ