शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रसर  : पुं० [सं० प्र√सृ+अप्] १. आगे बढ़ना। २. ऐसी गति जिसमें कोई बाधा न हो। ३. फैलाव। विस्तार। व्याप्ति। ४. वेग। तेजी। ५. वात, पित्त आदि प्रकृतिय़ों का संचार या घटाव-बढ़ाव। (वैद्यक) ६. राशि। समूह। ७. प्रधानता। प्रकर्ष। ८. युद्ध। ९. न्यायालय का वह आज्ञापत्र जिसमें किसी व्यक्ति को न्यायलाय में उपस्थित होने अथवा कोई चीज उपस्थित करने का आदेश होता है। आदेशिका। (प्रोसेस)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रसरण  : पुं० [सं० प्र√सृ+ल्युट्—अन] [वि० प्रसरणीय, प्रसरित] १. आगे की ओर खिसकना, फैलना या बढ़ना। २. व्याप्ति। ३. विस्तार। ४. उत्पत्ति। ५. अपने काम में लगना। ६. सेना का लूट-पाट के लिए इधर-उधर घूमना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रसरणी  : स्त्री० [सं० प्र√सृ+अनि+ङीप्] १. प्रसरण। २. सेना का वह घेरा जो विपक्षी सेना के चारों ओर बनाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रसर-शुल्क  : पुं० [सं० ष० त०] वह शुल्क जो न्यायालय से कोई प्रसर (देखें) निकलवाने के लिए देना पड़ता है। (प्रोसेस फ़ी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रसरा  : स्त्री० [सं० प्रसर+टाप्] प्रसारणीय (लता)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रसरित  : भू० कृ० [सं० प्रसृत] १. पसर या फैला हुआ। २. आगे की ओर निकला या बढ़ा हुआ। ३. विस्तृत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रसर्ग  : पुं० [सं० प्र√सृज् (त्यागना)+घञ्] १. गिराना। २. फेंकना। ३. अलग करना। ४. बरसाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रसर्जन  : पुं० [सं० प्र√सृज्+ल्युट्—अन] [भू० कृ० प्रसर्जित] १. गिराना। २. फेंकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रसर्प  : पुं० [सं० प्र√सृ (गति)+घञ्] १. आगे की ओर चलना। गमन। २. एक प्रकार का सामगान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रसर्पक  : वि० [सं० प्र√सृप्+ण्वुल्—अक]=प्रसर्पी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रसर्पण  : पुं० [सं० प्र√सृप्+ल्युट्—अन] [भू० कृ० प्रसर्पित] १. आगे की ओर चलना या बढ़ना। २. घुसना। पैठना। ३. चारों ओर से घेरना या छाना। ४. शत्रु-सेना को घेरने के उद्देश्य से सेना का चारों ओर फैलना। ५. शरण या रक्षा का स्थान। ६. गति। चाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रसर्पी (पिन्)  : वि० [सं० प्र√सृप्+णिनि] १. रेंगनेवाला। २. आगे की ओर बढ़नेवाला। गतिशील। ३. बिना बुलाये कहीं जा पहुँचने या घुस आनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ