शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रसव  : पुं० [सं० प्र√सू (बच्चा)+अप्] १. स्त्री का अपने गर्भ से बच्चा जनने की क्रिया या भाव। जनना। प्रसूति। (डेलिवरी)। २. इस प्रकार बच्चे का होनेवाला जन्म। उत्पत्ति। ३. जन्मा हुआ बच्चा। अपत्य। संतान। ४. फल। ५. फूल। ६. बढ़ती। वृद्धि। ७. विकास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रसवक  : पुं० [सं० प्रसव√कै (प्रतीत होना)+क] चिरौंजी का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रसवन  : [सं० प्र√सू+ल्युट्—अन] [वि० प्रसवनीय] स्त्री का अपने गर्भ से बच्चा जनना। प्रसव करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रसवना  : स० [सं० प्रसवन] प्रसव करना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) अ० प्रसव होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रसव-बंधन  : पुं० [सं० ब० स०] वनस्पतियों में वह पतला सींका जिसके सिरे पर पत्ता या फूल लगता है। नाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रसवावकाश  : पुं० [सं० प्रसव-अवकाश, च० त०] वह अवकाश या रियायती छुट्टी जो कहीं नौकरी करनेवाली गर्भवती स्त्रियों को प्रसव के दिनों में दी जाती है। (मैटर्निटी लीव)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रसविता (तृ)  : वि० [सं० प्र√सू+तृच्] [स्त्री० प्रसवित्री] १. जन्म देनेवाला। २. उत्पन्न करनेवाला। पुं० जनक। पिता। बाप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रसवित्री  : वि० [सं० प्रसवितृ+ङीप्] १. जन्म देनेवाली। स्त्री० माता। माँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रसविनी  : वि० स्त्री० [सं० प्र√सू+इनि+ङीष्] अपने गर्भ से संतान उत्पन्न करनेवाली। जननेवाली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रसवी (विन्)  : वि० [सं० प्र√सू+इनि] [स्त्री० प्रसविनी] प्रसव करने या जन्म देनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ