शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्राक्  : अव्य० [सं० प्र√अञ्च् (गति)+क्विप] १. सम्मुख। सामने। २. आगे। पहले ३. पिछले प्रकरण या भाग में। वि० पुराना। पुं० पूर्व दिशा। पूरब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्राक्कथन  : पुं० [सं० कर्म० स०] १. पहले कही हुई बात। २. पुस्तक के विषय आदि के संबंध में पहले कही जानेवाली बात। प्रस्तावना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्राक्कर्म (र्मन)  : पुं० [सं० कर्म० स०] १. आरंभ में या पहले किया जानेवाला काम। २. पूर्व जन्म के किये हुए कर्म। ३. अदृष्ट। भाग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्राक्कलन  : पुं० [सं० कर्म० स०] अनुमान, कल्पना या संभावना के आधार पर पहले से किया जानेवाला आकलन या गणना। कृत। तखमीना। (एस्टिमेशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्राक्कल्प  : पुं०=पुराकल्प।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्राक्चरण  : पुं० [सं० ब० स०] योनि। भग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्राक्छाय  : पुं० [सं० ब० स०] वह समय जब छाया पूर्व की ओर पड़ती हो। अर्थात् अपराह्नकाल तीसरा प्रहर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्राक्तन  : वि० [सं० प्राच्+ट्यु—अन, तुट्] १. पहले का। २. पूर्व जन्म का। ३. पुराना। प्राचीन। पुं० भाग्य। प्रारब्ध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्राक्फाल्गुन  : पुं० [सं० प्राक्फाल्गुनी+अण्] बृहस्पति ग्रह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्राक्फाल्गुनी  : स्त्री०=पूर्वा फाल्गुनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्राक्संध्या  : स्त्री० [सं० कर्म० स०] सूर्योदय के समय की संध्या अर्थात् सबेरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ