शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रातःकाल  : पुं० [सं० कर्म० स० या ष० त०] १. पौ फटने का समय। तड़का। रात का अंतिम एक दंड और दिन का पहला एक दंड। २. सूर्य निकलने से कुछ पहले और बाद का समय। ३. कार्यालयों, निर्माण-शालाओं तथा विद्यालयों में जाने तथा काम करने का सवेरे ६-७ बजे से लेकर ११-१२ बजे दोपहर तक का समय। ‘दिन’ से भिन्न। जैसे—कल से कार्यालय प्रातःकाल हो गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रातःकालिक  : वि० [सं० प्रातःकाल+ठञ्—इक] प्रातःकाल-संबंधी। प्रातःकाल का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रातःकालीन  : वि० [सं० प्रातःकाल+ख—ईन]=प्रातःकालिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ