शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रियांबु  : पुं० [सं० प्रिय-अम्बु ब० स०] १. आम का पेड़ या उसका फल। वि० जिसे जल बहुत प्रिय हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रिया  : स्त्री० [सं० प्रिय+टाप्] १. नारी। स्त्री। २. पत्नी। भार्या। ३. प्रेमिका। ४. इलायची। ५. चमेली। मल्लिका। ६. मद्य। शराब। ७. कँघनी नामक अन्न। ८. एक प्रकार का वृत्त का नाम जिसके प्रत्येक चरण में रगण (ऽiऽ) होता है; इसका दूसरा नाम मृगी है। ९. चौदह मात्राओं का एक छंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रियाख्य  : वि० [सं० प्रिय-आख्या ब० स०] जिसका चित्त उदार और सरल हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रियाल  : पुं० [सं० प्रिय√अल् (पर्याप्त होना)+अच्] चिरौंजी का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रियाला  : स्त्री० [सं० प्रियाल+टाप्] दाख।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ