शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

फलंक  : पुं०=फलक (आकाश)। स्त्री०=फलाँग। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलँग  : स्त्री०=फलाँग। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलँगना  : अ० =फलाँगना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलंत  : स्त्री० [हिं० फलना+अंत (प्रत्यय)] पौधों, वृक्षों आदि के फलने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल  : पुं० [सं०√फल्+अच्] १. वनस्पितियों, वृक्षों आदि में विशिष्ट ऋतुओं में लगनेवाला वह प्रसिद्ध अंग जो उनमें फूल आने के बाद लगता है, जो प्रायः खाया जाता है तथा जिसके अंदर प्रायः उस वनस्पति या वृक्ष के बीज और कुछ अवस्थाओं में गूदा और रस भी होता है। विशेष—वनस्पति विज्ञान में अनाज के दानों (गेहूँ, चावल दाल आदि) और वृक्षों के फलों (अनार, आम, नारंगी सेब आदि) में कोई अन्तर नहीं माना जाता पर लोक व्यवहार में ये दोनों अलग-अलग चीजें मानी जाती है। २. किसी प्रकार की क्रिया घटना प्रयत्न आदि के परिमाण के रूप में होने वाली कोई बात। नतीजा। जैसे—परीक्षा-फल। ३. धार्मिक क्षेत्र में किये गये कर्मों का वह परिणाम जो दुःख सुख आदि के रूप में मिलता है। ४. जीवन में किये जानेवाले कार्यों के वे चार शभ परिणाम, जो मनुष्य के लिए अभीष्टया उद्दिष्ट कहे गये हैं। यथा—धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष। ५. किये हुए कामों का प्रतिफल। बदला। उदाहरण—सबकी न कहे तुलसी के मते इतनो जग जीवन को फलु है।—तुलसी। ६. किसी प्रकार की प्राप्ति या लाभ। ७. अंकों आदि के रूप में वह परिणाम जिसकी प्राप्ति के लिए गणित की कोई क्रिया की जाती है। जैसे—क्षेत्र फल, गुणन-फल योग-फल। ८. गणित में वैराशिक की तीसरी राशि या निष्पत्ति में का दूसरा पद। ९. फलित ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति और योग के परिणाम के रूप में होनेवाले दुख-सुख आदि। १॰. न्याय शास्त्र में दोष या प्रवृत्ति के कारण उत्पन्न होने या निकलनेवाला अर्थ जिसे गौतम ने प्रमेय के अन्तर्गत माना है। ११. किसी प्रकार के विस्तार का क्षेत्र-फल। १२. छुरी, तलवार, तीर, भाले आदि की वह तेज धारवाला या नुकीला अंग जिससे उक्त चीजें आघात या काट करती है। १३. फलक। १४. ढाल। १५. पासे पर का चिन्ह या बिन्दी। १६. ब्याज। सूद। १७. जायफल। १८. कंकोल। १९. कोरैया वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-कंटक  : पुं० [सं० ब० स०] १. कटहल। २. श्वेत पापड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-कंटकी  : स्त्री० [सं० फलकंटक+ङीष्] इंदीवरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलक  : पुं० [सं० फल+कन्] १. तखता। पट्टी। पटल। २. वह लंबा-चौड़ा कागज जिस पर कोई कोष्ठक, मान-चित्र या विवरण अंकित हो। फरद। (शीट) जैसे—दुर्वृत्त फलक। (देखें) ३. चादर। ४. तबक। वरक। ५. पुस्तक का पन्ना। पृष्ठ। ६. हथेली। ७. चौकी। ८. खाट या चारपाई का बुनावटवाला वह अंश जिस पर लोग लेटते हैं। पुं० [अं० फलक] १. आकाश। आसमान। २. ऊपरवाला लोक जो मुसलमानोंमे भाग्य का विधाता और सुख-दुःख का दाता माना जाता है। स्त्री० [अ० फलक] सबेरे का उजाला। उषा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलकना  : अ० [अनु] १. छलकना। २. उमगना। ३. दे० ‘फड़कना’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलक-यंत्र  : पुं० [सं० मध्य० स०] ज्योतिष में एक प्रकार का यंत्र जिसकी सहायता से ज्या आदि का निर्णय किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-कर  : पुं० [सं० ष० त०] वृक्षों के फलों पर लगनेवाला कर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलका  : पुं० [अ० फलक] १. दो या अधिक खंडोवाला नाव में का वह दरवाजा जिसमें से होकर लोग ऊपर-नीचे आते-जाते हैं। २. मुलायम मिट्टी। ३. अखाड़ा। (पहलवानों का)। पुं० फफोला। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-काम  : वि० [सं० फल√कम्+णिङ+अण्, उपपद, स०] किसी विशिष्ट फल की प्राप्ति के लिए किया जानेवाला काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-काल  : पुं० [सं० ष० त०] वह ऋतु या मौसम जिसमें कुछ विशिष्ट वृक्ष फल देतें हो। जैसे—आमों का फल-काल गरमी और बरसात है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-कृच्छ्र  : पुं० [सं० मध्य० स] एक प्रकार का कृच्छ्र व्रत जिसमें फलों का क्वाथ मात्रा पीकर एक मास बिताया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-कृष्ण  : पुं० [सं० स० त०] १. जल आँवला। २. करंज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-केसर  : पुं० [सं० ब० स०] नारियल का वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-कोष  : पुं० [सं० ष० त०] १. पुरुष की इंद्रिय। लिंग। २. अंक-कोश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-ग्रह  : वि० =फलग्राही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलग्राही (हिन्)  : पुं० [सं० फल√ग्रह+णिनि] वृक्ष। पेड़। वि० फल ग्रहण करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-चमस  : पुं० [सं०] एक प्रकार का पुराना व्यजंन जो बड़ की छाल को कूटकर दही में मिलाकर बनाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलचारक  : पुं० [सं०] १. प्राचीन काल का एकराजकीय अधिकारी। २. बौद्ध विहार का एक अधिकारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलचोरक  : पुं० [सं० ब० स०] चोरक या चोर नाम का गंधद्रव्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलड़ा  : पुं०=फल (हथियारों का)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलतः  : अव्य० [सं० फल+तस्] उक्त बात के फल के रूप में। परिणामतः। इसलिए। जैसे—लोगों ने धन देना बंद कर दिया, फलतः चिकित्सालय बंद हो गया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलत  : स्त्री० [हिं० फलना] १. वृक्षों के फलने की क्रिया या भाव। २. वह जो कुछ फला हो। बीजों, फलों आदि के रूप मे होनेवाली उपज। ३. कुल उपज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलत्रय  : पुं० [सं० ष० त०] १. वैद्यक में, द्राक्षा, परुष और काश्मीरी इन तीनों फलों का समाहार। २. त्रिफला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-त्रिक  : पुं० [सं० ष० त०] १. भाव-प्रकाश के अनुसार सोंठ, पीपल और काली मिर्च। २. त्रिफला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलद  : वि० [सं० फल√दा+क] १. फलनेवाला (वृक्ष) २. फल देनेवाला। पुं० पे़ड़। वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलदाता (तृ)  : वि० [सं० ष० त०] फल देनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-दान  : पुं० [सं० ष० त०] १. हिंदुओं की एक रीति जो विवाह के पहले वर-वरण के रूप में होती है। इसे वरक्षा भी कहते हैं। २. विवाह के पूर्व होनेवाली टीके की रस्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलदार  : वि० [हिं० फल+फा० दार (प्रत्यय)] १. (वृक्ष) जिसमें फल लगें हों। २. (अस्त्र) जिसके आगे घारदार फल लगा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलदू  : पुं० [सं० फलद्रुम] एक प्रकार का वृक्ष जिसे धौली भी कहते हैं। वि० दे० ‘धौली’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलन  : पुं० [सं०√फल्+ल्युट्-अन] [भू० कृ० फलित] १. वृक्षों में फल उत्पन्न होना या लगना। २. किसी काम या बात का परिणाम निकलना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलना  : अ० [सं० फलन] १. वृक्ष का फलों से युक्त होना। फल लगना। २. स्त्रियों का उत्पत्ति, प्रसव आदि करना। ३. गृहस्थों का संतान आदि से युक्त होना। जैसे—सदाचारी गृहस्थ का फलना फूलना। ४. किसी काम या बात का शुभ फल या परिणाम प्रकट होना। उपयोगी और फलदायक सिद्ध होना। जैसे—नया मकान उन्हें खूब फला है। उदाहरण—इतने पर भी किन्तु न उसका भाग्य फला।—मैथिलीशरण। ५. इच्छा या कामना का पूर्ण होना। सफल मनोरथ होना। पद—फलना-फूलना-(क) धन-धान्य संतान आदि से अच्छी तरह सुखी और युक्त होना। (ख) उपदंश या गरमी नामक रोग के कारण सारे शरीर में छोटे-छोटे घाव होना। परिहास और व्यंग्य) ६. शरीर के किसी भाग पर बहुत से छोटे-छोटे दानों का एक साथ निकल आना जिससे पीड़ा होती है। जैसे—गरमी से सारी कमर (या जीभ) फल गयी है। पुं० [हिं० फाल] संगतराशों की एक तरह की छेनी। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-परिरक्षण  : पुं० [सं० ष० त०] फलों को इस प्रकार रखना कि वे सड़ने-गलने न पायें। फलों को क्षतिग्रस्त होने से बचाना। (प्रिजर्वेन आफ फ्रूटस)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-पाक  : पुं० [सं० ब० स०] १. करौंदा। २. जल-आँवला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-पुच्छ  : पुं० [सं० ब० स०] वह वनस्पति जिसकी जड में गाँठ पड़ती हो। जैसे—प्याज, शलजम आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-पुष्प  : पुं० [सं० ब० स०] [स्त्री, ०फल-पुष्पा] वह पौधा या वृक्ष जिसमें फल और फूल दोनों हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-पूर  : पुं० [सं० फल√पूर्+क] दाड़ि। अनार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-प्रिय  : पुं० [सं० ब० स०] द्रोण काक। डोम कौवा। वि० जिसे खाने में फल अच्छे लगते हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलकंद  : पुं०=फरफंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-फूल  : पुं० [हिं०] १. फल और फूल। २. भेंट के रूप में दी जानेवाली वस्तु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-भरता  : स्त्री, ० [सं० फल+हिं० भरना] फलों से भरे अर्थात् लदे होने की अवस्था या भाव। उदाहरण—झुक जाती है मन की डाली अपनी फल-भरता के डर में।—प्रसाद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-भूमि  : स्त्री० [सं० च० त०] स्थान जहाँ कर्मों के फल भोंगने पड़ते हों। जैसे—पृथ्वी, नरक स्वर्ग आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-भोजी (जिन्)  : वि० [सं० फल√भुज् (खाना)+णिनि] १. फल खानेवाला। २. केवल फलों का निर्वाह करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-मंजरी  : स्त्री० [सं० ष० त०] संगीत में, कर्नाटकी पद्धति की एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-मुख्या  : स्त्री० [सं० तृ० त०] अजमोदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-मुग्दरिका  : स्त्री० [सं० स० त०] पिण्ड खजूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-योग  : पुं० [सं० ष० त०] नाटक में वह स्थिति जिसमें फल की प्राप्ति या नायक के उद्देश्य की सिद्धि होती है। फलागम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-राज  : पुं० [सं० ष० त०] १. फलों का राजा। श्रेष्ठ फल। २. तरबूज। ३. खरबूजा। ४. आम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-लक्षणा  : स्त्री० [सं० मध्य० स०] साहित्य में एक प्रकार की लक्षणा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलवर्ति  : स्त्री० [सं०] वैद्यक में एक प्रकार का वस्ति कर्म जिसमें अँगूठे के बराबर मोटी और बारह अंगुल लम्बी पिचकारी गुदा में दी जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलवान्  : वि० [सं० फल+मतुप्, म+व, फलवत्] [स्त्री० फलवती] (वृक्ष आदि) जिसमें फल लगे हों। पुं० फलदार वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलविष  : पुं० [सं० ष० त०] वह वृक्ष जिसके फल विषैले होते हैं। जैसे—करंभ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलश  : पुं०=फल-शाक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-शर्करा  : स्त्री० [सं० ष० त० या मध्य० स०] फलों में रहनेवाली शर्करा या चीनी जो औषधि आदि के कार्यों के लिए विशिष्ट प्रक्रिया से निकाली या बनायी जाती है। (फ्रूट शूगर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-शाक  : पुं० [सं० मयू० स०] तरकारी बनाकर खाया जानेवाला फल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-श्रुति  : स्त्री० [सं० ष० त०] १. ऐसा कथन जिसमें किसी कर्म के फल का वर्णन होता है और जिसे सुनकर लोगों का वह कर्म करने की प्रवृत्ति होती है। जैसे—दान करने से अक्षय पुण्य होता है। २. उक्त प्रकार का वर्णन सुनना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-श्रेष्ठ  : पुं० [सं० ष० त० वा स० त०] आम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-संस्कार  : पुं० [सं० ष० त०] ज्योतिष में आकाश के किसी ग्रह के केन्द्र का समीकरण या मंद-फल-निरूपण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलसफा  : पुं० [अ० फ़ल्सफ़ः] १. ज्ञान। २. विद्या। ३. दर्शन-शास्त्र। ४. तर्क-शास्त्र। ५. तर्क, दलील।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलसा  : पुं० [सं० पाली] १. मुहल्ला। २. दरवाजा। पुं०=फालसा। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल-स्थापन  : पुं० [सं० ब० स०] फलीकरण या सीमन्तोन्नयन संस्कार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलहरी  : स्त्री० [हिं० फल+हरी (प्रत्यय)] १. वन के वृक्षों के फल। वन-फल। २. सब प्रकार के फल। वि०=फलहारी। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलहार  : पुं० [सं० फलाहार] १. फलों का भक्षण। २. व्रत आदि के दिन खाये जानेवाले फल अथवा कुछ विशिष्ट फलों का बनाया जानेवाला व्यंजन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलहारी  : स्त्री० [सं० फल√हृ+अण्, लहार+ङीष्, ब० स०] कालिका देवी। वि० [हिं० फलहार] १. फलहार-संबंधी। २. फलाहार के रूप में होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाँ  : वि० [फा० फ़लाँ] कोई अनिश्चित। अमुक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाँग  : स्त्री० [?] १. एक स्थान से उछलकर दूसरे स्थान पर जाने की क्रिया या भाव। कुदान। चौकड़ी। छलाँग। क्रि० प्र०—भरना।—मारना। २. उतनी दूरी जो फलाँग से पार की जाय। ३. मलखंभ की एक कसरत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाँगना  : अ० [हिं० फलाँग+ना (प्रत्यय)] एक स्थान से उछलकर दूसरे स्थान पर जाना या गिरना। फलाँग भरना। फाँदना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलांश  : पुं० [सं० फल-अंश, मयू० स०] १. तात्पर्य। २. सारांश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फला  : स्त्री [सं०√फल्+अच्+टाप्] १. शमी। २. प्रियुंग। ३. झिझिरीट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाकना  : स०=फलाँगना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाकाँक्षा  : स्त्री० [सं० फल-आकांक्षा, ष० त०] फल-प्राप्ति की आकांक्षा या कामना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलागम  : पुं० [सं० फल-आगम, ष० त०] १. वृक्षों में फलों के आने का काल। फल लगने की ऋतु या मौसम। २. वृक्षों में फलआना या लगना। ३. शरद्-ऋतु। ४. साहित्य में रूपक की पाँच अवस्थाओं मे से पाँचवी और अंतिम अवस्था, जिसमें नायक आदि के अभीष्ट की सिद्धि होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाढ्य  : वि० [सं० फल-आढ्य] फलों से लदा या भरा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलादन  : पुं० [सं० फल-अदन, ब० स०] १. वह जो फल खाता हो। २. तोता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलादेश  : पुं० [सं० फल-आदेश, ष० त०] १. किसी बात का फल या स्वामी। फल कहना। २. ज्योतिष में वे बातें जो ग्रहों के प्रभाव या फल के रूप में बतालाई जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाध्यक्ष  : पुं० [सं० फल-अध्यक्ष, ष० त०] १. फलों का मालिक या स्वामी। २. ईश्वर जो सब प्रकार के फल देता है। ३.खिरनी का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलान  : स्त्री० [अ० फलाँ] स्त्री का भग। योनि। (बाजारू)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाना  : स० [हिं० फलना का प्रे०] १. किसी को फलने मे प्रवृत्त करना। फलने का काम कराना। २. फलों से युक्त करना। वि० [वि० फलाँ] [स्त्री० फलानी] (वह) जिसका नाम न लिया गया हो। अमुक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलानुमेय  : वि० [सं० फल-अनुमेय, तृ० त०] जिसका अनुमान फल या परिणाम देखने से ही किया जाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलापेक्षा  : स्त्री० [सं० फल-अपेक्षा, ष० त०] फल की अपेक्षा या कामना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाफल  : पुं० [सं० फल-अफल, द्व० स०] किसी कर्म या कार्य के शुभ-अशुभ या इष्ट-अनिष्ट फल। फल और अफल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाम्य  : पुं० [सं० फल-अम्ल, द्व० स०] १. खट्टे रसवाला या खट्टा फल। २. अम्लबेंत। ३. विषावली। विषाविल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाम्ल-पंचक  : पुं० [सं० ष० त०] बेर, अनार, विषाविल अम्लबेंत और बिजौरा ये पाँच खट्टे फल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलार  : पुं०=फलाहार। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाराम  : पुं० [सं० फल-आराम, ष० त०] फलदार वृक्षों का बाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलारी  : वि०=फलाहारी। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलार्थी (र्थिन्)  : पुं० [सं० फल√अर्थ+णिनि] वह जो फल की कामना करे। फलकामी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलालीन  : स्त्री० (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)=फलालेन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलालेन  : स्त्री० [अं० फ़्नानेल] एक प्रकार का ऊनी वस्त्र जो बहुत कोमल और ढीली ढाली बुनावट का होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलावरण  : पुं० [सं० फल-आवरण, ष० त०] फलनेवाले पेड़-पौधों के फलों का वह ऊपरी आवरण जिसके अंदर बीज रहते हैं। (पेरिकॉर्प)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाशन  : पुं० [सं० फल-अशन, ब० स०] १. वह जो फल खाता हो। फल खानेवाला। २. तोता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाशी (शिन्)  : पुं० [सं०√फल+अश्+णिनि] वह जो फल खाता हो। फल खानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलासंग  : पुं० [फल-आसंग, स० त०] किसी क्रम के फल के प्रति होनेवाला आसंग या आसक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलासव  : पुं० [सं० फल-आसव, ष० त०] चरक के अनुसार दाख, खजूर आदि फलों के आसव जो २६ प्रकार के होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाहत  : स्त्री० [हिं० फलाना=फलों से युक्त करना] १. वृक्षों आदि से फल उत्पन्न करने की क्रिया, भाव या व्यवसाय। २. कृषि-कर्म। खेती-बारी। (पश्चिम)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाहार  : पुं० [सं० फल-आहार, ष० त०] फलों का आहार। स्त्री० [सं० फलाहार] अन्न-वर्ग के खाद्यानों से भिन्न कुछ विशिष्ट फलों से बनाये जानेवाले व्यंजन जो हिन्दुओं में व्रत के दिन खाये जाते हैं। जैसे—एकादशी को स्त्रियां फलाहार करती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाहारी (रिन्)  : पुं० [सं० फलाहार+इनि] [स्त्री० फलाहारिणी] वह जो फल खाकर निर्वाह करता हो। वि० १. फलाहार संबंधी। २. (खाद्य पदार्थ) जिसकी गिनती फलाहार में होती है। (फलाहारी चीज में अन्न का मेल नहीं होती है।) जैसे—फलाहारी मिठाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलि  : पुं० [सं०√फल्+इन्] १. एक प्रकार की मछली। २. प्याला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलिक  : वि० [सं० फल+ठञ्-इक] १. फल का उपभोग करनेवाला। २. किसी कार्य, घटना या बात के उपरांत उसके फल या परिणाम के रूप में होनेवाला। (रिज़ल्टैण्ट) पुं० पर्वत। पहाड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलिका  : स्त्री० [सं० फलिक+टाप्] १. एक प्रकार का बोड़ा जो हरे रंग का होता है। २. किसी चीज के आगे का नुकीला भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलित  : भू० कृ० [सं०फल+इतच्] १. फला हुआ। २. पूरा या संपन्न किया हुआ। ३. जिसमें कुछ विशिष्ट स्थितियों आदि के परिणामों के संबंध में विचार हुआ हो। जैसे—फलित ज्योतिष (दे०) पुं० १. पेड़। वृक्ष। २. पत्थर-फोड़। छरीला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलित-ज्योतिष  : पुं० [सं० कर्म० स० वा, ष० त०] ज्योतिष की दो शाखाओं में से एक जिसमें ग्रह, नक्षत्रों आदि के मनुष्य जाति तथा सृष्टि के अन्य अंगों पर पड़नेवाले शुभाशुभ फलो का विचार होता है। (एस्टा्लोजी) ज्योतिष की दूसरी शाखा गणित ज्योतिष हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलितव्य  : वि० [सं०√फल्+तव्य] जो फलने को हो अतवा फलने के योग्य हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलिता  : स्त्री० [सं० लित+टाप्] रजस्वला स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलितार्थ  : पु० [सं० फलित-अर्थ, कर्म० स०] १. तात्पर्य। २. सारांश। निचोड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलिन  : वि० [सं०फल+इनच्] (वृक्ष) जिसमें फल लगते हों। पुं० १. कटहल। २. श्योनाक। ३. रीठा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलिनी  : स्त्री० [सं०फल+इनि+ङीष्] १. प्रियंगु। २. अग्नि-शिखा नामक वृक्ष। ३ मूसली। ४. इलायची। ५. मेंहदी। ६. सोनापाढ़ा। ७. भायमाणा लता। ८. जल-पीपल। ९. दुद्धी घास। १॰. दा से बनाया हुआ आसव या मद्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फली  : पुं० [सं० फल+अच्+ङीष्] १. सोनापाढ़ा। २. कटहल। ३. प्रियंगु। ४. मूसली। ५. आमड़ा। वि० [सं० फल+इनि] १. फलों से युक्त। फलवाला। २. जिसमें फल लगते हों। ३. लाभदायक। स्त्री० [हिं० फल+ई (प्रत्यय)] १. पेड़-पौधों का फल के रूप में होनेवाला वह लंबोतरा अंग जिसके अंदर केवल बीज रहते हैं। गूदा या रस नहीं रहता। (पाँड) २. उक्त प्रकार का कोई चिपटा छोटा लंबोतरा तथा हरा फल जो तरकारी आदि के रूप में खाया जाता हो। छीबीं। (बीन) जैसे—सेम की फली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलीकरण  : पुं० [सं० फल+च्वि, इत्व, दीर्घ√कृ+ल्युट-अन] [भू० कृ० फलीकृत] १. अनाज को बूसे या भूसी से अलग करना। माँड़ना। फटकना। २. भूसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलीता  : पुं० [अ० फलीतः] १. पलीता। क्रि० प्र०—दिखाना। २. बत्ती। ३. कपड़ों में शोबा के लिए गोट के साथ टाँकी जानेवाली डोरी। ४. ताबीज। मुहावरा—फलीता सुंघाना-ताबीज या यंत्र की धूनी देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलीदार  : वि० [हिं० +फा] (पौधा या फसल) जिसमें फलियँ लगती हों। (लेग्यूमिनस)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलीभूत  : भू० कृ० [सं० फल+च्वि, इत्व, दीर्घ√भू+क्त] जिसकी फल या परिणाम प्रत्यक्ष हो चुका हो या निकल चुका हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलेंदा  : पुं० [सं० फलेंद्र] एक प्रकार काजामुन जिसका फल बड़ा, गूदेदार और मीठा होता है। फरेंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलेंद्र  : पुं० [सं० फल-इंद्र, सुप्सुपा, स०] फलेंद्रा या बड़ा। जामुन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलोत्तमा  : स्त्री० [सं० फल-उत्तमा, स० त०] १. काकलीदाख। २. दुद्धी या दूधिया घास। ३. त्रिफला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलोत्पत्ति  : स्त्री० [सं० फल-उत्पत्ति, ष० त०] १. फल की उत्पत्ति। फल का प्रकट या प्रत्यत्र होना। २. व्यापार आदि में होनेवाला आर्थिक लाभ। पुं० आम (वृक्ष)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलोदय  : पुं० [सं० फल-उदय० ष० त०] १. फल का प्रत्यक्ष होना। २. हर्ष। ३. दंड। ४. स्वर्ग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलोद्देश  : पुं० [सं० उद्देश्य० ष० त०] दे० ‘फलोपेक्षा’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलोद्बव  : वि० [सं० फल-उद्भव, ब० स] फल में से उपजने या जन्मने वाला। पुं० फल का उद्भव या उत्पत्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलोपजीवी (विन्)  : वि० [सं० फल-उप√जी+णिनि] जिसकी जीविका फलों के व्यवसाय से चलती हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल्क  : वि० [सं०√फल्+क] जो फैला हुआ हो अथवा जिसने अपने अंग फैलाये हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल्गु  : वि० [सं०√फल्+ड, गुगागम] १. जिसमें कुछ तत्त्व न हो। निस्सार। २. निरर्थक। व्यर्थ। ३. छोटा। ४. क्षुद्र। तुच्छ। ५. साधारण। सामान्य। स्त्री० [सं०] बिहार की एक छोटी नगरी जिसके तट पर गया नगरी बसी हुई है। २. बसंत काल। ३. मिथ्या वचन। ४. कठगूलर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल्गुन  : पुं० [सं०√फल्+उनन्, गुगागम] १. अर्जुन। २. फागुन का महीना। वि० १. फागुनी नक्षत्र संबंधी। २. जिसका जन्म फाल्गुनी नक्षत्र में हुआ हो। ३. लाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल्गुनाल  : पुं० [सं० फल्गुन√अल्+अच्०] फाल्गुन मास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल्गुनी  : स्त्री०=फाल्गुनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल्गुनीभव  : पुं० [सं० फल्गुनी√भू+अप्] बृहस्पति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल्गुवाटिका  : स्त्री० [सं० फल्गु+वाटी, ष० त०+कन्, टाप्, ह्रस्व] कठगूलर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल्य  : वि० [सं० फल+यत्] १. फूल। २. कली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फल्ला  : पुं० [देश०] एक प्रकार का रेशम जो बंगाल से आता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ