शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

फुर  : वि० [हिं० फुरना] सत्य। सच्चा। उदाहरण—पिता बचन फुर चाहिअ कीन्हा।—तुलसी। अव्य० सचमुच। वास्तव में। पुं० [अनु०] पक्षियों के उड़ने पर होनेवाला शब्द। पद—फुर से=(क) फुर शब्द करते हुए। (ख) एकाएक। जल्दी से।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुरकत  : स्त्री० [अ० फ़ुर्क़त] वियोग। जुदाई। बिछोह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुरकना  : सं० [अनु०] जुलाहों की बोली में किसी वस्तु को मुँह से चबाकर साँस के जोर से थूकना। अ०=फड़कना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुरकाना  : स०=फड़काना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुरती  : स्त्री० [सं० स्फूर्ति] [वि० फुरतीला] १. स्वस्थ शरीर का वह गुण जिससे कोई उमंग से तथा शीघ्रतापूर्वक किसी काम में प्रवृत्त या संलग्न होता तथा अपेक्षाकृत थोड़े समय में ही उसका सम्पादन करता है २. शीघ्रता। क्रि० प्र०—करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुरतीला  : वि० [हिं० फुरती+ईला (प्रत्यय)] [स्त्री० फुरतीली] १. जिसमें फुरती हो। पुरती से काम करनेवाला। २. बहुत तेज चलनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुरन  : स्त्री० [हिं० फुरना] फुरने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुरना  : अ० [सं० स्फुरण, प्रा० फुरण] [भाव० फुरन] १. स्फुरित होना। उद्भूत या प्रकट होना। निकलना। जैसे—मुँह से बात फुरना। २. ठीक या पूरा उतरना। सत्य सिद्ध होना। ३. अर्थ या आशय समझ में आना। ४. किसी सोची हुई बात का पूरा या सफल होना। ५. चमकना। ६. परों का फड़फड़ाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुरनी-दाना  : पुं० [फुरनी ?+हिं० दाना] एक प्रकार का चबैना जिसमें चना और चिवड़ा एक साथ मिला रहता है और जो प्रायः घी या तेल में भुना हुआ होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुरफुर  : स्त्री० [अनु०] पक्षियों के उड़ते समय तथा परों के फड़फड़ाने से उत्पन्न होनेवाला शब्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुरफुराना  : अ० [अनु० फुर० फुर] [भाव० फुरफुराहट] १. किसी चीज का इस प्रकार हिलना कि उससे फुर-फुर शब्द हो। जसे-चिड़ियों या फतिगों का फुरफुराना। २. फहराना। स०१. कोई चीज का इस प्रकार हिलना कि उससे फुर-फुर शब्द हो। २. फड़फड़ाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुरफुराहट  : स्त्री० [अनु०] फुर-फुर शब्द करने या होने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुरफुरी  : स्त्री० [अनु० फुर फुर] १. कुछ समय तक बराबर होता रहनेवाला फुर-फुर शब्द मुहावरा—(चिड़ियों का) फुरफुरी लेना=उड़ने के लिए पंख फड़फड़ाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुरमान  : पुं०=फरमान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुरमाना  : सं०=फरमाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुरसत  : स्त्री० [अ० फ़ुर्सत] १. अवसर। समय। २. हाथ में कोई काम न होने के कारण अवकाश या समय। क्रि० प्र०—देना।—निकालना।—मिलना। पद—फुरसत से=अवकाश के समय। ३. झंझट बखेड़े, रोग आदि से होनेवाली मुक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुरसा  : पुं० [?] बालू के रंग का एक प्रकार का छोटा किंतु भीषण साँप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुरसी  : स्त्री० [?] एक प्रकार की सजा जो किसी अपराधी को सजा भोगते रहने की दशा में फिर पहले का सा अपराध करने पर दी जाती है औ पहले मिली हुई सजा के साथ जोड़ दी जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुरहरना  : अ० [सं०] फूटकर निकलना। प्रार्दुभूत होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुरहरा  : पुं० [हिं० फुरना=स्फुरण] १. ज्वार, मकई आदि के दानों का वह खिला हुआ रूप जो उन्हें भूनने पर प्राप्त होता है। २. खूब जोरों की हँसी। ठहाका। क्रि० प्र०—फूटना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुरहरी  : स्त्री० [अनु०] १. फुर-फुर शब्द करने या होने की अवस्था या भाव। फुरफुराहट। २. पक्षियों के पर फड़फड़ाने का शब्द। मुहावरा—(पक्षियों का) फुरहरी खाना या लेना=पक्षियों का मग्न होकर अपने पर फड़फड़ाना। ३. कपड़े आदि के हवा में हिलने के कारण की क्रिया या शब्द। फरफराहट। ४. सरदी, भय आदि के कारण होनेवाली थरथराहट या रोमांच। रोमांचयुक्त कम्प। क्रि० प्र०—आना।—खाना।—लेना। ५. वह सींक जिसके सिरे पर हलकी रूई लपेटी हो और जो तेल, इत्र, दवा आदि में डुबोकर काम में लायी जाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुराना  : स० [हिं० फुर] १. कथन आदि पूरा उतारना। सच्चा ठहराना। २. प्रमाणित या सिद्ध करना। अ०=फुरना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुरि  : वि०=फुर। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुरेरी  : स्त्री०=फुरहरी। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुरेरू  : स्त्री० [अनु० फुर] १. आवेश। जोश। २. साहस। हिम्मत। (बुदेल०) उदाहरण—देशराज के साथ अपने को पाकर बिक्रम को फुरेरू आ गयी।—वृन्दावनलाल वर्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुरै  : अव्य० [हिं० फुलना] सचमुच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुर्ती  : स्त्री०=फुरती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुर्सत  : स्त्री०=फुरसत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ