शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

फुरफुर  : स्त्री० [अनु०] पक्षियों के उड़ते समय तथा परों के फड़फड़ाने से उत्पन्न होनेवाला शब्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुरफुराना  : अ० [अनु० फुर० फुर] [भाव० फुरफुराहट] १. किसी चीज का इस प्रकार हिलना कि उससे फुर-फुर शब्द हो। जसे-चिड़ियों या फतिगों का फुरफुराना। २. फहराना। स०१. कोई चीज का इस प्रकार हिलना कि उससे फुर-फुर शब्द हो। २. फड़फड़ाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुरफुराहट  : स्त्री० [अनु०] फुर-फुर शब्द करने या होने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुरफुरी  : स्त्री० [अनु० फुर फुर] १. कुछ समय तक बराबर होता रहनेवाला फुर-फुर शब्द मुहावरा—(चिड़ियों का) फुरफुरी लेना=उड़ने के लिए पंख फड़फड़ाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ