शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

फुलका  : वि० [हिं० ‘हलका’ का अनु०] फूल का तरह हलका। फूल जैसा। जैसे—हलका फुलका। पुं० [स्त्री० अल्पा, फुलकी] १. हलकी और फूली हुई रोटी। चपाती। २. एक प्रकार का छोटा कड़ाहा जिसमें रस से चीनी बनायी जाती है। ३. छाला। फफोला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलकारी  : स्त्री० [हिं० फूल+कारी (प्रत्य)] १. कपड़े पर सूत आदि से फूल-पत्तियाँ बनाने के काम। २. एक प्रकार का कपड़ा जिसमें मामूली मलमल आदि पर रंगीन रेशमी डोरियों से फूल-बूटियाँ आदि काढ़ी हुई होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ