शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

फुलाना  : स० [हिं० फूलना] १. वृक्षों आदि को फूलों से युक्त करना। पुष्पित करना। २. किसी चीज को फूलने में प्रवृत्त करना। ऐसी क्रिया करना जिससे कोई चीज हवा में भरकर फूल जाय। जैसे—गुब्बारा फुलाना, फुलका फुलाना। मुहावरा—गाल या मुँह फुलाना=अभिमानपूर्वक रूष्ट होना। ३. किसी को आनंदित, पुलकित या प्रसन्न करना। ४. किसी के मन में अभिमान या गर्व उत्पन्न करना। गर्वित करना। घमंड बढ़ाना। जैसे—तुम्हीं ने तो तारीफ कर-करके उसे और फुला दिया है। अ०=फूलना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ