शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

फूह  : स्त्री०=फूही (फुहार)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फूहड़  : वि० [?] [भाव० फूहड़पन] १. सभ्यों की दृष्टि से अश्लील और हेय। जैसे—फूहड़ शब्द। २. (व्यक्ति) जो उजड्ड या गँवार हो तथा जिसे किसी बात का शऊर न हो। ३. बहुत ही निकम्मा (व्यक्ति)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फूहड़पन  : पुं० [हिं० फूहड़+पन (प्रत्यय)] फूहड़ होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फूहर  : वि०=फूहड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फूहा  : पुं० [देश] रूई का गाला। फाहा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फूही  : स्त्री० [हिं० फुहार] १. पानी का महीन छींटा। सूक्ष्म जल-कण। २. बरसनेवाले पानी की छोटी-छोटी बूँदों की झड़ी। झींसी। जैसे—फूही-फूही तालाब भरता है। उदाहरण—निशि के तम में झर झर, हलकी जल की फूही धरती को कर गई सजल।—पन्त। ३. घी, दूध मलाई आदि के ऊपर दिखायी देनेवाले चिकनाई के छोटे-छोटे कण। ४. फफूँदी। भुकड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ