शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

फूही  : स्त्री० [हिं० फुहार] १. पानी का महीन छींटा। सूक्ष्म जल-कण। २. बरसनेवाले पानी की छोटी-छोटी बूँदों की झड़ी। झींसी। जैसे—फूही-फूही तालाब भरता है। उदाहरण—निशि के तम में झर झर, हलकी जल की फूही धरती को कर गई सजल।—पन्त। ३. घी, दूध मलाई आदि के ऊपर दिखायी देनेवाले चिकनाई के छोटे-छोटे कण। ४. फफूँदी। भुकड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ