शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बंगाल  : पुं० [सं० वंग] १. भारत का एक पूर्वी प्रदेश जिसका आधा भाग पूर्वी बंगाल (पाकिस्तान) और आधा भाग पश्चिमी बंगाल (भारत) के नाम से प्रसिद्ध है। बंग प्रदेश। २. संगीत में एक प्रकार का राग जिसे कुछ लोग भैरव राग का और कुछ लोग मेघ राग का पुत्र मानते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बंगालिका  : स्त्री० [?] एक रागिनी जिसे कुछ लोग मेघराग की पत्नी मानते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बंगाली  : पुं० [हिं० बंगाल+ई (प्रत्यय)] बंगाल अर्थात् वंग-प्रदेश का निवासी। वि० १. बंगाल देश का। बंगाल संबंधी। स्त्री० १. बँगला भाषा। २. संगीत में सम्पूर्ण जाति की रागिनी जो ग्रीष्म ऋतु में प्रातःकाल गायी जाती है। ३. विशुद्ध अद्वैत का ज्ञान प्राप्त होने की अवस्था। (बौद्ध)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ