शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बंदा  : पुं० [फा० बंदः] १. दास। सेवक। २. भक्त। ३. मनुष्य। विशेष—वक्ता नम्रता सूचित करने के लिए इसका प्रयोग अपने लिए भी करता है। जैसे—लीजिए बन्दा हाजिर हैं। पुं० [सं० बंदी] कैदी। बंदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बंदा-नवाज  : वि० [फा० बंदा नवाज] [भाव० बंदा-नवाजी] १. आश्रितों और दीनों पर अनुग्रह या कृपा करनेवाला। दीन-दयालु। २. भक्त वत्सल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बंदा-परवर  : पं० [फा० बंदपर्वर] [भाव० बंदा-परवरी] बंदा नवाज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बंदानी  : पुं० [?] गोलंदाज। तोप चलानेवाला। (लश्करी)। पुं० [?] एक प्रकार का हलका गुलाबी रंग जो प्याजी से कुछ गहरा होता है। वि० उक्त प्रकार के रंग का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बंदारू  : वि० [सं० वंदारू√वन्द+आरू] आदरणीय और पूज्य। वंदनीय। पुं० बंदाल। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बंदाल  : पुं० [?] देवदाली। घघरबेल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ