शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बजा  : वि० [फा० बजा] १. जो अपने उचित उपयुक्त य ठीक स्थान पर हो। २. उचित वाजिब। मुहावरा—बजा लाना=(क) पूरा कराना। पालन करना। जैसे—हुकुम लाना। (ख) सम्पादन करना। जैसे—आदाब बजा लाना। ३. जो दुरुस्त तथा शुद्ध हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बजागि  : स्त्री० [सं० वज्र+अग्नि] वज्र की आग अर्थात् विद्युत। बिजली। उदाहरण—सूरज आग बजागि दुख तृष्ण पाप बिलाप।—केशव। २. भीषण कष्ट देनेवाला ताप। उदाहरण—बिरह बजागिं सौंह रथ हाँका।—जायसी
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बजागिन  : स्त्री०=बजागि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बजाज  : पुं० [अ० वज्जाज] [स्त्री० बजाजिन, भाव० बजाजी] कपडे का व्यापारी। कपड़ा बेचनेवाला
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बजाजा  : स्त्री० [हिं० बजाज] वह बाजार जिसमें कपड़ा की बहुत सी दुकानें हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बजाजी  : स्त्री० [अ० बज्जाजी] १. बजाज का काम। कपड़ा। बेचने का व्यवसाय। २. बजाज की दुकान पर बिकनेवाले या बिकने योग्य कपड़े।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बजाना  : स० [हिं० बाजा] १. किसी चीज परइस प्रकार आघात करना कि उसमें से शब्द निकलने लगे। जैसे—(क) घंटा बजाना। (ख) ताली बजाना। २. कोई ऐसी विशिष्ट प्रक्रिया करना जिससे कोई वाद्य, सुर ताल लय आदि में शब्द करने लगे। जैसे—शहनाई या सितार बजाना। पद—बजाकर=डंका पीटकर। खुल्लमखुल्ला। मुहावरा—गाल बजाना=दे० ‘गाल’ के अन्तर्गत मुहा० । वर्दी बजाना-सैनिकों को कवायद आदि के लिए बुलाने के उद्देश्य से बिगुल बजाना। ३. लाठी सोंटे आदि से लड़ाई-झगड़ा करना। ४. पुकारना। बुलाना। (पूरब) ५. खरेपन आदि की परीक्षा के लिए किसी चीज को उछालकर पटकर अथवा उस पर आघात करके शब्द उत्पन्न करना। पद—ठोंकना-बजाना=(क) अच्छी तरह जाँचना या परखना। जैसे—जो चीज लो वह ठोंक-बजाकर लिया करो। (ख) बात या व्यक्ति के संबंध में प्रामाणिकता, सत्यता आदि का निश्चय करना। जैसे—उन्हें अच्छी तरह ठोंक-बजाकर देख लो। कही ऐसा न हो, कि वे पीछे मुकर जायँ। ५. आघात या प्रहार करना। मारना-पीटना। जैसे—जूते बजाना। ६. स्त्री के साथ प्रसंग या सम्भोग करना। (बाजारू) स० [फा० बजा+ना (प्रत्यय)] पालन करना। जैसे—ताबेदारी बाजाना, हुकुम बजाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बजाय  : अव्य० [फा०] (किसी की) जगह या स्थान पर अथवा बदले में जैसे—उन्हें रुपयों के बजाय कपड़ा भी मिल जाय तो काम चन जायगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बजार  : पुं०=बाजार। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बजारी  : वि०=बाजारी। वि० [हिं० बाजना-बोलना] बहुत बढ़-च़ढ़कर और व्यर्थ बोलनेवाला। उदाहरण—कीर्ति बड़ों करतूति बड़ा जन बात बड़ो सो बड़ोई बजारी।—तुलसी। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बजारू  : वि०=बाजारू। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बजावनहार  : वि०=[हिं० बजाना+हार (प्रत्यय)] बजानेवाला। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बजावना  : स०=बजाना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ