शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बटा  : पुं० [स० वटक] [स्त्री० अल्पा० बटिया] १. कोई गोलाकार चीज। गोला। २. कंदुक। गेंद। ३. पत्थर का टुकड़ा। ढोंका। पुं० [हिं० बाट] बटोही। पुं० १. गणित में एक प्रकार का चिन्ह जो छोटी किंतु सीधी क्षैतिज रेखा के रूप में (-) होता है और जो किसी पूरी इकाई का भिन्न अर्थात् अंश या खंड सूचित करता है। जैसे—३/४ (तीन बटा चार) में ३ और ४ के बीच की पाई बटा कहलाती है। २. गणित में भिन्न अर्थात् पूरी इकाई के तुल्नात्मक अंश या खंड कावाचक शब्द। जैसे—दो बटा (या बटे) तीन का अर्थ होगा-पूरी इकाई के तीन भागों में से दो भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बटाई  : स्त्री० [हिं० बटना] बटने या ऐंठन डालने की क्रिया, भाव या पारिश्रमिक। स्त्री०=बँटाई। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बटाऊ  : पुं० [हिं० बाट=रास्ता+आऊ (प्रत्यय)] १. बाट अर्थात् राह पर चलता हुआ व्यक्ति। राही। २. अनजान। अपरिचित या राह-चलता नया आया हुआ व्यक्ति। मुहावरा—बटाऊ होना=चलता होना। चल देना। पुं० [हिं० बाँटना] १. बँटवाने या विभाग करानेवाला। २. अपना अंश या प्राप्य बँटवा या अलग कराकर लेनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बटाक  : वि० [हिं० बड़ा] १. बड़ा। २. ऊँचा। ३. विशाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बटाटा  : पुं० [अं० पोटैटो] आलू (कंद)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बटाना  : स० [हिं० बटना का प्रे०] बटने या बाटने का काम किसी और से कराना। अ० पटाना (बन्द होना)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बटालियन  : पुं० [अं०] पैदल सेना का एक बड़ा विभाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बटाली  : स्त्री० [लश०] बढ़इयों का एक औजार। रुखानी। (लश०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ