शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बड़ा  : वि० [सं० वर्द्धन, प्रा० बड़ढ़न, हिं० बढ़ना या सं० बड्] [स्त्री० अल्पा० बड़ी] १. जो अपने आकार, धारिता, मान, विस्तार आदि के विचार से औरों से बढ़-बढ़कर हो। प्रसम या साधारण से अधिक डील-डौल वाला। जैसे—(क) बड़ा पेड़, बड़ा मकान, बड़ा संदूक। (ख) बड़ा दिन। पद—बड़ा आदमी बड़ा घर, बड़ा बूढ़ा (दे० स्वतंत्र शब्द)। मुहावरा—बड़ी-बड़ी बातें करना=अपनी अथवा किसी की योग्यता शक्ति आदि के संबंध में बहुत कुछ अत्युक्तिपूर्ण या बड़ा-चढ़ाकर बातें करना। २. जो गरिमा, गुण, मर्यादा महत्त्व आदि के विचार से औरों से बहुत आगे बढ़ा हुआ हो। जैसे—(क) बड़ा दिन। (ख) बड़ा साहस। (ग) बड़ा कारीगर। ३. जो अधिकार, अवस्था, पद, मर्यादा शक्ति आदि के विचार से बढ़ा हुआ या बढ़-चढ़कर हो। जैसे—(क) बड़ा अधिकारी। (ख) बड़े-बूढ़े (या बड़े लोग) जो कहें, वह मान लेना चाहिए। ४. जो किशोर विशेषतः युवावस्था को प्राप्त हो चुका हो। जैसे—लड़की बड़ी हो गयी है, अब इसका विवाह कर देना चाहिए। ५. तुल्नात्मक दृष्टि से जिसकी अवस्था या वय अपने वर्ग के औरों से अधिक हो। ज्यादा उमरवाला। जैसे—बड़ा भाई, बड़े मामा। ६. जो मात्रा, मान, संख्या आदि के विचार से औरों से बढ़-चढ़कर हो। जैसे—(क) उन्हें इस वर्ष सबसे बड़ा इनाम मिला है। (ख) खाते में एक बड़ी रकम छूट गयी है। ७. जो बहुत अधिक स्थान घेरता हो। अधिक जगह घेरनेवाला। जैसे—बड़ा कारखाना, बड़ी दुकान। ८. जो देखने में तो बहुत बढ़-चढ़कर महत्त्वपूर्ण या प्रभावशाली हो (फिर भी जिसमें कुछ तत्त्व या सार न हो)। जैसे—बड़ी बोल बोलना, बड़ी-बड़ी बातें बघारना। ९. कुछ अवस्थाओं में किसी अनिष्ट अप्रिय या अशुभ क्रिया के स्थान पर अथवा ऐसी ही किसी संज्ञा के साथ प्रयुक्त होनेवाला विशेषण। जैसे—(क) दीया बड़ा करना अर्थात् बुझाना) बड़ा जानवर (अर्थात् गीदड़ या साँप)। क्रि० वि० बहुत अधिक। उदाहरण—बड़ी लम्बी है जमीं मिलेगे लाख हमीं।—कोई शायर। पुं० [सं० वटक, हिं० वटा] [स्त्री० अल्पा० बड़ी] १. एक प्रकार का पकवान जो मसाला मिली हुई उर्द की पीठी की गोल चक्राकार टिकियों के रूप में होता है और घी या तेल में तलकर बनाया जाता है। २. उत्तरी भारत में होनेवाली एक प्रकार की बरसाती घास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बड़ा आदमी  : पुं० [हिं० ] १. ऐसा आदमी जिसके पास यथेष्ट धन सम्पत्ति हो। अमीर। धनवान। २. ऐसा आदमी जो गुण, पद, मर्यादा आदि के विचार से औरों से बहुत बढ़कर हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बड़ाई  : स्त्री० [हिं० बड़ा+ई (प्रत्यय)] १. बड़े होने की अवस्था या भाव। बड़ापन। २. किसी काम या बात में औरो की अपेक्षा बढ़-चढ़कर होनेवाला कोई विशेष गुण या श्रेष्ठता। ३. उक्त के आधार पर किसी की होनेवाली प्रतिष्ठा या मान-मर्यादा। महिमा। ४. किसी मे होनेवाले विशिष्ट गुण के संबंध में कही जानेवाली प्रशंसात्मक उक्ति। ५. प्रशंसा। तारीफ। मुहावरा—(किसी की) बड़ाई देना=किसी के गुण, योग्यता आदि का आदर करते हुए उसका आदर या प्रशंसा करना। (अपनी) बड़ाई मारना=अपने मुँह से आप अपनी योग्यता या बखान या प्रशंसा करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बड़ा कुँवार  : पुं० [हिं० बड़ा+कुँवार] केवड़े की तरह का एक पेड़ जिसके पत्ते किरिच की तरह लम्बे होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बड़ा दिन  : पुं० [हिं० बड़ा+दिन] २५ दिसम्बर का दिन जो ईसाइयों का प्रसिद्ध त्योहार है। विशेष—प्रायः इसी दिन या इसके कुछ आगे-पीछे दिन-मान का बढ़ना आरम्भ होता है, इसी से इसे बड़ा दिन कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बड़ा नहान  : पुं० [हिं०] वह स्नान जो प्रसूता को प्रसव के चालीसवें दिन कराया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बड़ानी  : वि०=बड़ा। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बड़ा पीलू  : पुं० [हिं० बड़ा+पीलू] एक प्रकार का रेशम का कीड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बड़ा बाबू  : पुं० [हिं०] किसी कार्यालय का प्रधान लिपिक जिसके अधीन कई लिपिक काम करते हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बड़ा बूढ़ा  : पुं० [हिं० ] ऐसा व्यक्ति जो अवस्था या वय के विचार से भी और गुण, योग्यता आदि के विचार से भी औरों से बढ़-चढ़कर या श्रेष्ठ हो बुजुर्ग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ