शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बढ़िया  : वि० [हिं० बढ़ना] (पदार्थ) जो गुण, रचना, रूप-रंग सामग्री आदि की दृष्टि से उच्च कोटि का हो। उम्दा। जैसे—बढ़िया कपड़ा, बढ़िया चावल, बढ़िया पुस्तक बढ़िया बात। पुं० १. गन्ने अनाज आदि की फसल का एक रोग जिससे कनखे नहीं निकलते और बढ़ाव बन्द हो जाता है। २. प्रायः डेढ़ नर की एक पुरानी तौल। ३. एक प्रकार का कोल्हू। स्त्री० १. एक प्रकार की दाल। २. जलाशयों आदि की बाढ़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बढ़ियार  : वि० [हिं० बढ़ना] (जलाशय या नदी) जिसमें बाढ़-आयी हो। जैसे—बढ़ियार गंगा। स्त्री० नदियों आदि में आनेवाली पानी की बाढ़। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ