शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बम  : पुं० [अनु०] १. शिव के उपासकों का वह बम बम शब्द जिससे शिवजी का प्रसन्न होना माना जाता है। मुहावरा—बम बोलना या बोल जाना=शक्ति, धन आदि की समाप्ति या अंत हो जाना। बिलकुल खाली हो जाना। कुछ न रह जाना। २. शहनाईवाला का एक छोटा नगाड़ा जो बजाते समय बायी ओर रहता है। मादा नगाड़ा। नगड़िया। पुं० [कन्नड़, बम्बू-बाँस] १. बग्घी, फिटन आदि में आगे की ओर लगा हुआ वह लम्बा बाँस जिसके दोनों ओर घोड़े जोते जाते हैं। २. इक्ते, टाँगे आदि में के वे बाँस या लम्बोतरे अंग जिनमें घोड़ा जोता जाता है। पुं० [अं० बाम्ब] १. वह विस्फोटक रासायनिक गोल जिसके फूटने से घोर शब्द होता है तथा व्यापक बरबादी और जीव-संहार होता है। २. एक तरह की आतिशबाजी जिसमें से जोर का शब्द निकलता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बमकना  : अ० [अनु०] १. क्रुद्ध होकर जोर से बोलना। २. डींग हाँकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बमकाना  : स० [हिं० बमकना] ऐसा काम करना जिससे कोई बमके। किसी को बमकाने में प्रवत्त करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बमगोला  : पुं० [हिं० बम+गोला] बम (विस्फोटक तथा रासायनिक गोला)। वि० १. आफत का परकाला। २. हो-हल्ला करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बम-चख  : स्त्री० [अनु० बम+चीखना] १. शोरगुल। हल्ला-गुल्ला। २. लड़ाई-झगड़ा। क्रि० प्र०—चलना।—चलाना।—मचना।—मचाना। ३. कहा-सुनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बमना  : स० [सं० वमन०] १. वमन करना। कै करना। २. उगलना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बम-पुलिस  : पुं०=बंपुलिस (सार्वजनिक शौचालय)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बमबाज  : वि० [हिं० बम+फा० बाज०] [भाव० बमबाजी] १. (वायुयान) जो बम गिराता हो। २. (व्यक्ति) जो शत्रुओं पर बम फेंकता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बम-बाजी  : स्त्री० [हिं० बम+फा० बाजी] बम गिराने या फेंकने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बम-भोला  : पुं० [हिं० बम+भोला] महादेव। शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बम-वर्षक  : पुं० [हिं० बम+सं० वर्षक] एक तरह का बहुत बड़ा हवाई जहाज जो बम फेकने के काम आता है। (बाँम्बर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बम-वर्षा  : स्त्री० [हिं० बम+वर्षा] बम-बारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बमीठा  : पुं०=बाँबी (दीमकों का)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बमेल  : स्त्री० [देश०] एक प्रकार की मछली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बमोट  : पुं०=बमीठा। (दीमकों की बाँबी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बम्भण  : पुं०=ब्राह्मण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बम्हनी  : स्त्री० [सं० ब्राह्मण, हिं० बाम्हन] १. छिपकली की तरह का एक रेगनेवाला छोटा पतला कीड़ा। इसकी पीठ चित्तीदार काली दुम और मुँह लाल चमकीले रंग का होता है। २. आँख की पलकों पर होनेवाली फुंसी। गुहाजनी। बिलनी। ३. वह गाय जिसकी पलकों पर के बाल झढ़ गये हो। ४. ऊख या गन्ने को होनेवाला एक रोग। ५. हाथी का एक रोग जिसमें दुम सड़-गलकर गिर जाती है। ६. ऐसी जमीन जिसकी मिट्टी लाल हो। ७. कुश की जाति का एक तृण। वन-कुस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ