शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बहा  : पुं० [हिं० बहना] छोटी नहर या नाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बहाउ  : पुं०=बहाव।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बहाऊ  : वि० [हिं० बहाना] १. बहानेवाला। २. बहाये जाने के योग्य ३. बुरा। हेय। उदा०—खरी पातरी कान की कौन बहाऊ बानि।—बिहारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बहादर  : वि०=बहादुर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बहादुर  : वि० [तु०] वीर। शूर। सूरमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बहादुराना  : वि० [फा० बहादुरनः] वीरों का-सा। वीरों जैसा। अव्य० वीरता-पूर्वक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बहादुरी  : स्त्री० [तु०] बहादुर होने की अवस्था या भाव। वीरता। शूरता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बहादुरी टोड़ी  : स्त्री० [हिं०] संगीत में टोड़ी रागिनी का एक प्रकार या भेद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बहाना  : स० [हिं० बहना क्रिया का स०] १. द्रव पदार्थ को धारा के रूप में किसी ओर चलाना या प्रवृत्त करना। जैसे—दूध या पानी बहाना। २. ऐसी क्रिया करना कि कोई चीज उक्त प्रकार की धारा में पड़कर किसी ओर चले या आगे बढ़े। जैसे—पानी गिराकर कूड़ा या गंदगी बहाना। ३. किसी आधार पर या पात्र में का कोई तरल पदार्थ किसी रूप में निकलकर नीचे की ओर ले जाना। जैसे—आँसू बहाना, पसीना बहाना, फोड़े में से मवाद बहाना। ४. वेग-पूर्वक गति में लाकर किसी अनिर्दिष्ट दिशा में ले जाना। जैसे—हवा का बादलों को बहाना। ५. नियत या नियमित स्थान से हटाकर दूर ले जाना। ६. किसी को आचरण-भ्रष्ट करके कुमार्ग में लगाना। ७. बहुत बुरी तरह से नष्ट, पतित या विकृत करना। बहुत ही गया-बीता कर देना। जैसे—(क) इस लड़के की काली करतूतों ने घर बहा डाला है। (ख) उन्होंने अपनी सारी मर्यादा बहा दी। ८. ऐसी क्रिया करना जिससे पशु-पक्षियों का गर्भ-स्राव हो जाय। जैसे—उसने कोई दवा खिलाकर गाभिन भैंस को बहा दिया। ९. व्यर्थ के कामों में या बिना सोचे-समझे बहुत अधिक धन व्यय करना। जैसे—आज-कल कुछ देश अपना प्रभुत्व बढ़ाने के लिए पानी की तरह धन बहा रहे हैं। १॰. बहुत ही सस्ता या महत्त्वहीन कर देना। जैसे—कुछ लोगों ने पुस्तक प्रकाशन का काम बिलकुल बहा दिया है। पुं० [फा० बहानः=कारण, सबब] १. चालाकी या धूर्तता की ऐसी बात जो दूसरों को ऐसे तथ्य की प्रतीति कराने के लिए कही जाती है जो वस्तुतः अ-वास्तविकत या मिथ्या होता है। जैसे—पेट में दर्द होने का बहाना करके वह चला गया। विशेष—इसका मुख्य उद्देश्य अपने आपको अभियोग, आक्षेप, कर्तव्यपालन आदि से बचाते हुए अपने आपको दोष-रहित सिद्ध करना होता है। क्रि० प्र०—करना।—बताना।—बनाना। २. उक्त अवस्था और रूप में उपस्थित किया जानेवाला तथ्य। जैसे—असल में तो उन्हें छुट्टी चाहिए; बीमारी तो सिर्फ बहाना है। ३. दे० ‘मिस’ और ‘हीला’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बहानेबाज  : वि० [फा० बहानःबाज़] बहाने बनानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बहानेबाजी  : स्त्री० [फा० बहानःबाज़ी] बहाने बनाने का काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बहार  : स्त्री० [फा०] १. फूलों के खिलने का मौसीम। वसंतऋतु। २. मन का आनन्द और प्रफुल्लता। मजा। मौज।—किसी जगह (या किसी की बातें) की बहार लेना। क्रि० प्र०—उड़ाना।—लूटना।—लेना। ३. किसी वस्तु या व्यक्ति या यौवन-काल जिसमें जिसे देखकर मन प्रसन्न होता है। ४. सौंदर्य आदि के फल-स्वरूप होनेवाली रमणीयता या शोभा। जैसे—पगड़ी पर कलगी खूब बहार देती है। क्रि० प्र०—देना। मुहा०—(किसी चीज का) बहार पर आना=ऐसी अवस्था में आना या होना कि उसकी शोभा या श्री देखकर मन प्रसन्न हो जाय। बहार बजना=आनंद उमड़ना। खुशी छाना। उदा०—मिले तार उनके औरों से नहीं, नहीं बजती बहार।—निराला। ५. संगीत में, वसंत रात से मिलती-जुलती एक प्रकार की रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बहार-गुर्जरी  : स्त्री० [फा० बहार+सं० गुर्जरी] संपूर्ण जाति की एक रागिनी जिसमें सब शुद्ध स्वर लगते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बहारना  : स०=बुहारना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बहारबुर्ज  : पुं० [फा०+अ०] किले, महल, आदि का सबसे ऊँचा वह कमरा जो चारों ओर से खुला होता है और जिसमें बैठकर लोग चारों ओर की शोभा और सौन्दर्य देखते हैं। हवा-महल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बहारी  : स्त्री०=बुहारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बहाल  : वि० [फा०] १. जो फिर उसी हाल (दशा या हालत) में आया हो जिसमें वह पहले थे। फिर से अपनी पूर्व दशा या स्थिति में आया हुआ। जैसे—(क) जो कर्मचारी हड़ताल करने के लिए मुअत्तल हुए थे, वे फिर बहाल कर दिये गये, अर्थात् अपने पूर्व पद पर ले लिये गये। (ख) उच्च न्यायालय ने अपील खारिज करके, छोटी अदालत में फैसला बहाल रखा; अर्थात् उसे ज्यों का त्यों उसी रूप में रहने दिया। ७. (व्यक्ति) शारीरिक दृष्टि से भला-चंगा। स्वस्थ। ३. (मन) प्रफुल्लित और प्रसन्न। जैसे—ताजी हवा में रहने से तबीयत बहाल रहती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बहाली  : स्त्री० [फा०] १. बहाल करने या होने की अवस्था, क्रिया या भाव। २. किसी को फिर से उसी हाल (दशा या हालत) में लाना जिसमें वह पहले रहा हो। ३. अपने पद से अस्थायी रूप से हटाये हुए व्यक्ति को फिर से उस पद पर नियुक्त करने की क्रिया या भाव। ४. आरोग्य। तंदुरस्ती। ५. प्रसन्नता। स्त्री० [हिं० बहलाना] १. किसी को बहलाने अर्थात् धोखे में रखने की क्रिया या भाव। २. धोखा देनेवाली बात। झाँसा-पट्टी। दम-बुत्ता। ३. बहाना। क्रि० प्र०—देना।—बताना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बहाव  : पुं० [हिं० बहना] १. बहने की क्रिया या भाव। प्रवाह। २. नदियों आदि के जल की वह गति जो उसके निम्न तल की ओर जाने या बहने से होती है। ३. समुद्र के जल की वह स्थिति जिसमें उसके तल पर किसी दिशा में बहती हुई हवा लगने से गति उत्पन्न होती है। (ड्रिफ्ट) ४. पानी की बहती हुई धारा। जैसे—नाव का बहाव में पड़ना। ५. लाक्षणिक रूप में, किसी विशिष्ट दिशा में होनेवाली ऐसी वेगपूर्ण गति जिसे रोकना या जिसका विरोध करना सहज न हो। जैसे—आज-कल जिसे देखो वही अनाचार (या भ्रष्टाचार) के बहाव में बहता चला जा रहा है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ