शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बहाव  : पुं० [हिं० बहना] १. बहने की क्रिया या भाव। प्रवाह। २. नदियों आदि के जल की वह गति जो उसके निम्न तल की ओर जाने या बहने से होती है। ३. समुद्र के जल की वह स्थिति जिसमें उसके तल पर किसी दिशा में बहती हुई हवा लगने से गति उत्पन्न होती है। (ड्रिफ्ट) ४. पानी की बहती हुई धारा। जैसे—नाव का बहाव में पड़ना। ५. लाक्षणिक रूप में, किसी विशिष्ट दिशा में होनेवाली ऐसी वेगपूर्ण गति जिसे रोकना या जिसका विरोध करना सहज न हो। जैसे—आज-कल जिसे देखो वही अनाचार (या भ्रष्टाचार) के बहाव में बहता चला जा रहा है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ